फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wife's husband stops marriage

पति की शादी रुकवाने थाने पहुंची पत्नी

Thu, 07 Dec 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Wife's husband stops marriage
पति की शादी रोकने थाने पहुंची महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बड़गांव में थाना क्षेत्र में दूसरा निकाह कर रहे एक दूल्हे को उसकी पहली पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। मामला बिगड़ता देख दूल्हे के साथ आए बाराती मौके से खिसक गए। शादी के रंग में भंग पड़ने पर लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह थाना झिंझाना के गांव अजीजपुर निवासी बाबू खां का पुत्र इंसार उर्फ लिल्लू बड़गांव क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी निवासी कामिल के यहां बारात लेकर आया था। धूमधाम से सभी बाराती और घराती सुबह चाय नास्ता करने के बाद इंसार उर्फ लिल्लू के निकाह की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन


तभी इंसार की पहली पत्नी नरसीन बड़गांव पुलिस को लेकर गांव नूनाबड़ी आ पहुंची। उसके साथ उसके दो बच्चे भी थे। नरसीन ने बताया कि दूल्हा बना इंसार उर्फ लिल्लू उसका पति है और उसके दो बच्चे सानिया और शोयब भी हैं। आरोप है कि इंसार ने सवा वर्ष पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। अभी तक कानूनी रूप से उसके तलाक जैसी कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गैर कानूनी रूप से चोरी छिपे बारात में आठ दस आदमी लेकर दूसरी शादी करने आ गया। पुलिस ने नसरीन की शिकायत पर इंसार का निकाह रुकवाते हुए आरोपी दूल्हे और बिचौलिये को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। शाम तक दोनों पक्षों के लोग सुलहनामा के लिए थाने पर डटे थे। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यदि सहमति नहीं बनती है तो वे उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed