{"_id":"5a7c99bb4f1c1b4d588b78eb","slug":"why-this-body-was-removed-from-akhshur-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"अाखिर कब्र से इस शव को क्यों निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अाखिर कब्र से इस शव को क्यों निकाला गया
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
कब्र से शव िनकलवाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम माहीपुरा में युवक की मौत के पांच माह बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जनकपुरी थाना में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद डीएम के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव माहीपुरा में पिछले वर्ष 7 सितंबर की रात को शाहवेज पुत्र तहसीन खान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उस समय तो शाहवेज को परिजनों ने सुपुर्दे खाक कर दिया था। लेकिन बाद में परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई।
मृतक के पिता तहसीन खान ने शाहवेज की हत्या करने का आरोप अपने ही परिवार की एक महिला एवं अपने गांव के ही एक युवक पर लगाते हुए कोर्ट के माध्यम से थाना जनकपुरी में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उसके ही परिवार की एक महिला के गांव के ही शाहनवाज से अवैध संबंध हो गए थे। जिसका विरोध उसका छोटा बेटा शाहवेज खान करता था। इसी कारण दोनों आरोपियों ने 7 सितंबर की रात को छत पर सोते समय शाहवेज की हत्या कर दी थी।
शव को दफनाए जाते समय कुछ लोगों ने मोबाइल से फोटो भी खींचे थे, जिसमें मृतक के शरीर पर जलाए जाने के निशान थे। मगर बदनामी की दुहाई देकर उस समय कोई कार्यवाही नहीं होने दी गई थी।
तहसीन खान आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों से लगातार अपने बेटे शाहवेज का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग कर रहा था। जिलाधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने माहीपुरा के कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र खुदवाई और शाहवेज के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना जनकपुरी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि तहसीन खान ने थाना आने की बजाय सीधे कोर्ट में अपील की और कोर्ट के माध्यम से ही एफआईआर दर्ज कराई।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खान आलमपुरा निवासी एक महिला की हत्या करने का भी आरोप लगाया गया है। महिला की करंट लगने से मौत हुई थी। जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी ने महिला के शव का कब्र से निकलवाए जाने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को महिला का भी शव कब्र से निकलवाए जाने की संभावना है।