फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Why the discussion on the Bangladesh incident and the silence on mob lynchings happening in the country? : Madani

बांग्लादेश की घटना पर चर्चा और देश में हो रही मॉब लिंचिंग पर चुप्पी क्यों : मदनी

Wed, 31 Dec 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Why the discussion on the Bangladesh incident and the silence on mob lynchings happening in the country? : Madani
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बांग्लादेश की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भीड़ हिंसा में किसी को बेरहमी से मार देना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि क्रूरता की पराकाष्ठा है। अफसोस की बात है कि बांग्लादेश की घटना पर चर्चा और देश में हो रही मॉब लिंचिंग पर चुप्पी साध लेना यह दोहरा मापदंड क्यों है।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ बहुत बुरा हुआ, इस्लाम इसकी कदापि अनुमति नहीं देता। जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्होंने इस्लामी शिक्षा का उल्लंघन ही नहीं किया बल्कि इस्लाम को बदनाम करने का काम किया है। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मौलाना मदनी ने कहा कि राजनीति को चमकाने और सत्ता प्राप्त करने के लिए कुछ लोग धर्म का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे धार्मिक कट्टरता में खतरनाक हद तक बढ़ोतरी हो ररा है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के अवसर पर ईसाइयों के साथ अराजक तत्वों ने जो कुछ किया उसे भी उचित नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन

यह एक तरह से संविधान में नागरिकों को दी गई धार्मिक आजादी पर हमला है। कहा कि दुख की बात है कि जगह-जगह चर्चों पर हमले हुए ईसाइयों को अपना त्योहार मनाने से रोकने का प्रयास किया गया, मगर इन घटनाओं की न तो सरकार ने निंदा की और न ही उनके मंत्रिमंडल के किसी साथी ने इस पर कोई बयान दिया। मदनी ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रही है उसकी चौतरफा निंदा हो रही है, लेकिन इसका दूसरा दुखद पहलू यह है कि बिहार और छत्तीसगढ़ समेत जब देश के अंदर इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो फिर यही लोग अपना मुंह बंद कर लेते हैं। माॅब लिंचिंग करके जब किसी निर्दोष को मौत के घाट उतार दिया जाता है तो पक्षपाती मीडिया चुप्पी साध लेती है। उस वक्त हमारी मानवता कहां चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed