फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Whether young voters, sports grounds and better educational institutions

युवा वोटर चाहे, खेल मैदान और बेहतर शैक्षिक संस्थान

Thu, 08 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Whether young voters, sports grounds and better educational institutions
सहारनपुर। गांव की सरकार का मुखिया बनने के लिए दावेदार मैदान में डट गए हैं। प्रत्याशी रात दिन मतदाताओं के बीच जाकर लोक लुभावन वादे कर रहे हैं। दावतों और मान मनोव्वल का भी दौर चल रहा है। ऐसे में जब युवा मतदाताओं से पंचायत प्रमुख से उनकी अपेक्षाएं जानीं तो ज्यादातर का कहना था कि प्रधान शिक्षित, ईमानदार, पक्ष विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर काम करने वाला हो। युवा अपने लिए खेल मैदान, कंप्यूटर कोचिंग सेंटर, शैक्षिक संस्थानों की ग्रामीण क्षेत्र में स्थापना की मांग भी प्रमुखता से रखते हैं।
विज्ञापन

------
गांवों में बनाए जाएं स्टेडियम और कंप्यूटर सेंटर
मुजफ्फराबाद विकास खंड के गांव रामखेड़ी निवासी परास्नातक कर रहे गौरव राणा का कहना है कि गांवों में स्टेडियम नहीं है जिस कारण सेना और पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी परेशानी होती है। विशेष कर लड़कियों के लिए यह बड़ी समस्या है। सुविधा युक्त खेल मैदान के साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा की भी व्यवस्था प्रधान के स्तर से होनी चाहिए। ताकि वंचित परिवारों से जुड़े ग्रामीण युवा भी अपना भविष्य बना सकें।
विज्ञापन

-------
चुनाव के वक्त वाला व्यवहार रहे पांच साल कायम
रामपुर मनिहारान के गांव कालाहेड़ी निवासी पोस्ट ग्रेजुएट फरहाज गाड़ा का कहना है कि ग्राम पंचायत का मुखिया पांच साल तक वैसा ही व्यवहार करे जैसा वह चुनाव के वक्त करता है। परंतु अधिकांश प्रत्याशियों का रवैया चुनाव जीतने के बाद बदल जाता है। प्रधान पढ़ा लिखा और ईमानदार हो ताकि वह जनकल्याणकारी योजनाओं को वंचित लोगों तक पहुंचाकर विकास करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शराब पिलाने वाले को नहीं करेंगी वोट
साढ़ौली कदीम ब्लाक के गांव रसूलपुर की निकेता कांबोज पहली बार अपने मत का प्रयोग करने जा रही हैं। निकेता का कहना है कि दावत देने और शराब पिलाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में कतई मतदान नहीं करेंगी। उनकी नजर में गांव का प्रधान उच्च शिक्षित और ईमानदार हो जो सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का काम करे तभी गांवों की तस्वीर बदल सकती है। युवाओं के लिए खेल, शिक्षा आदि के केंद्रों की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र में भी कराने का जज्बा रखने वाले प्रत्याशी की वह हिमायत करती हैं।
------
सद्भाव का पैरोकार हो गांव का मुखिया
गंगोह ब्लॉक के गांव शकरपुर निवासी सागर सैनी परास्नातक पढ़ाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि गांव का प्रधान सद्भाव बनाए रखने का पैरोकार हो तथा युवा वर्ग में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ अभियान चलाए। गांव को आदर्श बनाने के लिए ईमानदारी से पंचायत निधि का इस्तेमाल बिना किसी भेदभाव के करे। वे इस बात पर चिंता जताते हैं कि ज्यादातर प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए दावतों और शराब तक पिलाने से गुरेज नहीं किया जा रहा है।

------
गांवों में पार्क और पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने वाला हो प्रधान
पुंवारका विकासखंड के गांव गागलहेड़ी निवासी राजीव गुप्ता का कहना है कि बच्चों के खेलने के लिए पार्क और पथ प्रकाश की सुदृढ़ व्यवस्था होनी चाहिए। प्रधान बनने के बाद पक्ष और विपक्ष का भेद मिटा कर विकास कार्य किए जाने चाहिए। परंतु अधिकांश मामलों में ऐसा होता नहीं है। यह गलत परिपाटी है। प्रधान पद का प्रत्याशी ऐसा हो जो संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर गांव को आदर्श बनाने के लिए काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed