फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When someone was made a cock, someone ran

किसी को मुर्गा बनाया, किसी को पीछे दौड़ाया

Thu, 09 Apr 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
When someone was made a cock, someone ran
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते कोरोना वायरस में सील किया गया सहारनपुर में घूम रहे लोगो को कोर्ट रोड - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के कारण शहर के प्रभावित क्षेत्र ढोली खाल, लुहानी सराय सहित अन्य जगहों पर रहने वाले लोगों को तो घरों में कैद रहना ही पड़ा। लेकिन इन क्षेत्रों की ओर जाने वालों से लेकर दूसरे मार्गों पर भी अन्य लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। पुलिस चेकिंग में पकड़े गए किसी को मुर्गा बनना पड़ा तो किसी को पुलिस टीमों ने लाठी लेकर पीछे की ओर दौड़ा दिया। कई अन्य परेशानियां भी सामने आई।
विज्ञापन

पहले मुर्गा बनो, फिर बताना क्यों जाना है...
ढोली खाल के पास अंबाला रोड की ओर जा रहे कुछ वाहन चालकों को कोर्ट रोड पर ही रोक लिया गया। पुलिस टीम के अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार भी चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान किसी ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताया तो किसी ने दवा लेने की बात कही। कुछ ने बैंक जाने की परेशानी बताई। चेकिंग टीम ने इनसे कहा, पहले मुर्गा बनो, फिर बताना क्यों जाना है...।
विज्ञापन

साहब...दूध तो ले जाने दो, ग्राहकों के फोन आए हैं
सील किए गए ढोली खाल और लुहानी सराय में जाने वाले मार्गों पर लगे बैरियर पर कुछ दूध वाले भी कैन लेकर पहुंचे। एक दूध विक्रेता ने चेकिंग टीम से अनुरोध किया कि दूध तो ले जाने दो, ग्राहकों के फोन आ रहे हैं। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ लोगों ने बताया कि यहां आ रही सरकारी टीमों के मदद से दूध और कुछ सामान मंगवाया गया है, मगर सबके लिए यह व्यवस्था नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की दवा लेकर जाना है, बस वो ले जाने दो
- स्कूटी पर आए लोगों में से एक ने चेकिंग टीम से कहा कि नखासा बाजार में मां की दवा लेकर जाना है। वे मेन रोड से जाएंगे, बस दवा ले जाने दो। इस पर टीम ने कहा कि उस तरफ जाना है तो दूसरे रास्तों से जाओ। यहां से एंट्री नहीं मिलेगी।

यहां सिर्फ सरकारी टीम जाएगी, अब आप लोग नहीं
- लुहानी सराय की ओर जाने की कोशिश करने वाले तीन लोगों को श्रीराम चौक के पास रोक लिया गया। एक संस्था से जुड़े इन लोगों ने राशन पहुंचाने की बात कही। लेकिन उनसे कहा गया कि अब राशन देना हो या दवा, सारा काम सरकारी टीम ही करेगी। प्रभावित क्षेत्रों से बाहर मदद करना चाहें तो कर लें।

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते कोरोना वायरस में सील किया गया सहारनपुर में घूम रहे लोगो को कोर्ट रोड

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते कोरोना वायरस में सील किया गया सहारनपुर में घूम रहे लोगो को कोर्ट रोड- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते कोरोना वायरस में सील किया गया ढोली खाल की और जा रहे वाहन चालको लठिय?

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते कोरोना वायरस में सील किया गया ढोली खाल की और जा रहे वाहन चालको लठिय?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed