फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wheat crop spoiled due to storm and rain, problems of farmers increased

Saharanpur News: आंधी और बारिश से गेहूं की फसल बिछी, किसानों की बढ़ी परेशानी

Mon, 01 Apr 2024 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop spoiled due to storm and rain, problems of farmers increased
सहारनपुर। आंधी के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल बिछ गई, जिसके साथ ही किसानों की टेंशन बढ़ गई। करीब एक घंटे की बारिश से सुबह के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। तापमान में भी गिरावट रही। हालांकि दिन भर धूप निकली रही।
विज्ञापन

रात 12 बजे तक मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन उसके बाद अचानक हल्के बादल आना शुरू हुए। सुबह करीब 5:30 बजे तेज आंधी चलने लगी। करीब छह बजे बारिश शुरू हो गई। हवा के साथ बारिश होने से अनेक किसानों की गेहूं की फसल बिछ गई। इन दिनों गेहूं की बाली भरी हुई है, जिसमें दाना करीब 60 से 70 फीसदी तक तैयार हो चुका है। इसकी वजह से गेहूं का पौधा ऊपर से भारी है। इसी कारण बारिश के साथ हवा चलने से कई किसानों की फसल बिछ गई। किसान रकम सिंह, प्रशांत सैनी और कंवरपाल का कहना है कि फसल गिरने से दाना कमजोर रहेगा। जिसकी वजह से बाजार में उसकी पूरी कीमत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

------
तेज हवा व बारिश से गुल रही बिजली

सहारनपुर। तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई। तेज हवा व बारिश के चलते शहर से लेकर गांवों में लोकल फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति घंटों गुल रही। मरम्मत में समय लगने से कई घंटे उपभोक्ता परेशान हुए। विभागीय अधिकारी शिकायतों को सुनकर निस्तारण का भरोसा देते रहे, लेकिन बिजली कई इलाकों में चार घंटे बाद आई। यहीं नहीं शाम के समय हकीकत नगर व आवास विकास बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति घंटों बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed