{"_id":"5a7de1974f1c1ba3268b93f0","slug":"what-happened-that-the-councilor-had-to-stand-in-front-of-the-roller-to-stop-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि पार्षद को निर्माण रुकवाने के लिए रोलर के सामने खड़ा होना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ कि पार्षद को निर्माण रुकवाने के लिए रोलर के सामने खड़ा होना पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
रोलर के सामने खड़ा पार्षद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नवीन नगर में सड़कों को गड्ढामुक्त कराने में मानकों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों के बुलावे पर मौके पर पहुंचा स्थानीय पार्षद रोड रोलर के सामने अड़ गया। नतीजा यह हुआ कि ठेकेदार और मजदूरों को काम बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा।
नगर निगम वार्ड नंबर 16 के नवीन नगर में सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जा रहा है। शुक्रवार को शिव मंदिर की पास की सड़कों पर काम चल रहा था। स्थानीय लोगों ने गड्ढों को भरने में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
लोगों ने बताया कि गड्ढों से और सड़कों से मिट्टी हटाए बिना ही कोलतार और बजरी डाली जा रही है, जो साथ के साथ उखड़ रही है। उनकी मांग थी कि सड़क को अच्छे से साफ कराकर बजरी बिछाई जाए।
विज्ञापन
यह भी आरोप लगाया कि जब पारस नाम के व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने सड़क के गड्ढे अच्छे से भरने की मांग की तो ठेकेदार ने 200 रुपये मांगे। स्थानीय पार्षद नरेश रावत को मौके पर बुला लिया गया।
नरेश रावत चलते रोड रोलर के सामने अड़ गए। पार्षद ने नगर निगम के जेई को फोन कर शिकायत की और मानकों का पालन किए जाने को कहा। हंगामे की वजह से ठेकेदार काम बीच में ही छोड़कर मशीनों और मजदूरों को ले गया।