फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Welcome to Sethpal Singh who returned after being awarded Padma Shri

पद्मश्री से सम्मानित होकर लौटे सेठपाल सिंह का स्वागत

Wed, 23 Mar 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Sethpal Singh who returned after being awarded Padma Shri
पदमश्री लेकर गांव पहुंचने पर सेठपाल का अपने गांव में स्वागत लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पदमश्री से सम्मानित होने के बाद गांव लौटे सेठपाल सिंह से मिलने वालों का सिलसिला जारी है। बुधवार को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। साथ ही गांव में उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद जनपद के गांव नन्दी फिरोजपुर निवासी सेठपाल बुधवार को गांव लौट आए हैं। उनके गांव में आने के बाद जनपद भर से बड़ी संख्या में लोग मिलने पहुंच रहे हैं। बुधवार को गांव में उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया। मंगलवार को कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। बुधवार को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर ने पदाधिकारियों सहित संगठन की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, उप मंडल प्रमुख नीरज भारती, संतोष कुमार, संजय खन्ना, राजीव माहेश्वरी, डॉ. चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed