सहारनपुर जनपद में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव चंदपुर सुनहेटी की दो महिलाओं की मौत और 16 लोगों के घायल होने से गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों के घर में चूल्हे तक नहीं जले।
भावुक कर देंगी तस्वीरें: हर तरफ पसरा था मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे, घायलों को खून से लथपथ देख निकल आई चीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए देवबंद के अलावा नागल और नानौता के सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस भी बुलाई गई। एंबुलेंस के जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि करीब सात एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगी, जबकि नगर पालिका की एंबुलेंस भी बुलाई गई थी। इसके अलावा कई निजी अस्पतालों की एंबुलेंस भी घायलों की मदद के लिए लगाई गई।
अस्पताल भी पहुंचे ग्रामीण और भीम आर्मी कार्यकर्ता
काफी संख्या में सुनेहटी गांव के ग्रामीण और भीम आर्मी के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। इसमें घायलों के परिजन भी शामिल थे। जैसे ही उन्होंने परिवार के सदस्यों को खून से लथपथ देखा उनकी चीखें निकल गईं। लोग परिवार के सदस्यों की जान बचाने को निजी अस्पतालों में भी लेकर पहुंचे।
वहीं घटनास्थल से जब घायलों को लाया गया तो कई लोगों के शरीर के अंग कटे देख अस्पताल कर्मी भी हिल गए। कुछ ही देर बाद घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। इसमें शामिल महिलाओं ने अपनों के शरीर के अंग अलग देखे तो उनकी चीख निकल गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिन्हें बमुश्किल लोगों ने संभाला।
कार के पास पड़ी मिली बीयर की बोतल
सड़क हादसे के बारे में कार के पीछे चल रहे एक बाइक सवार युवक ने बताया कि कार की गति बहुत अधिक थी। चालक ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद ट्रॉली का पिछला पहिया निकल गया और वह ट्रैक्टर से अलग हो गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें कार के पास बीयर की बोतल पड़ी मिली।