{"_id":"69fe37fa9ead84347307927a","slug":"wedding-guest-crossing-road-killed-in-truck-collision-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-175000-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहे बराती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहे बराती की मौत
Sat, 09 May 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 09 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
नागल। नागल-टपरी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में बरात में शामिल सुमित राठौर उर्फ लाल्ला (22) निवासी मनोहरपुर थाना बिहारीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव भाटखेड़ी के निकट स्थित एक रिसाॅर्ट में गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव भारापुर निवासी अनिल कुमार की बेटी की शादी का समारोह आयोजित था। इसमें बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर से सुखपाल के बेटे दीपक की बरात आई थी। बरात में शामिल सुमित राठौर भी अपने साथियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे सुमित किसी कार्य से सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुमित तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। वह टैक्सी चालक था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ देवबंद अभितेष सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।