फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The clarion call of the Hindu Chaupal: a message of social unity.

Saharanpur News: हिंदू चौपाल का शंखनाद, सामाजिक एकजुटता का संदेश

Fri, 02 Oct 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The clarion call of the Hindu Chaupal: a message of social unity.
सहारनपुर। देवबंद स्थित महाकालेश्वर आश्रम के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने शुक्रवार को साखन और बाबूपुर नगली गांव से हिंदू चौपाल का शंखनाद किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचने वाली इस चौपाल का उद्देश्य सामाजिक एकजुटता, नशामुक्ति, सनातन संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों के बीच संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन

स्वामी दीपांकर महाराज ने बताया कि समाज को जातियों और अलग-अलग वर्गों में बंटने के बजाय सामाजिक चुनौतियों का सामना एकजुट होकर करना होगा। चौपाल के चार प्रमुख बिंदुओं में सामाजिक एकजुटता, नशे के खिलाफ अभियान, सनातन के प्रति जागरूकता तथा पर्यावरण और संस्कृति का संरक्षण शामिल है।
विज्ञापन

चौपाल को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले में 21 लोगों की टीम बनाई गई है। यह टीम बूथ और मंडल स्तर तक लोगों को जोड़ेगी। प्रत्येक जिले में 10 हिंदू चौपाल आयोजित की जाएंगी। इन चौपालों में किसी औपचारिक मंच या भाषण के बजाय सीधे संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याएं और विचार खुलकर रखने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के जरिये विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लोगों के बीच ले जाने की बात कही गई है। साखन और बाबूपुर नगली गांव में चौपाल से इसकी शुरुआत की गई। ग्रामीणों के बीच जाकर उनके साथ संवाद किया गया।

स्वामी दीपांकर महाराज इससे पहले भी समाज को जोड़ने और सामाजिक जागरूकता के लिए यात्राएं निकाल चुके हैं। अब हिंदू चौपाल के माध्यम से इस अभियान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों तक विस्तार देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed