फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   We take resolve, will not spread pollution

हम लेते हैं संकल्प, नहीं फैलाएंगे प्रदूषण

Fri, 06 Nov 2020 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
We take resolve, will not spread pollution
दिल्ली रोड़ स्थित सरस्वती विहार स्कूल में अमर उजाला द्वारा पटाखे ना चलाने व प्रदुषण को बचाने की श - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। दीपावली पर पटाखों से कानफोड़ू शोर के साथ ही वायु प्रदूषण भी अधिक हो जाता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। इसी उद्देश्य से अमर उजाला ने विशेष मुहिम शुरू की है, जिसे नाम दिया गया है एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध।
विज्ञापन

इस मुहिम के तहत शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। उसमें छात्र छात्राओं के साथ ही अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी संकल्प लिया। एक स्वर में सभी ने कहा कि इस दीपावली को हरित दिवाली मनाएंगे, पटाखे नहीं छुड़ाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि कोविड-19 महामारी फेफड़ों को क्षतिग्रस्त कर देती है और संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाती है। कोरोना काल में दीपावली का त्योहार आया है, जिसमें आतिशबाजी होने से प्रदूषण और बढ़ने का खतरा है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि इस दीपावली पर आतिशबाजी ना की जाए और पर्यावरण का संरक्षण किया जाए। ताकि प्रदूषण बढ़ने पर किसी भी तरह का संक्रमण भी न बढ़ने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी मंजू जैन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि मौजूदा परिवेश में प्रदूषण बहुत बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई प्रकार की बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। सभी जागरूक होकर संकल्प लें, ताकि प्रदूषण न बढ़ने पाए।

इस दौरान अमित सिंघल, बीके सिल्वानो, संदीप राणा, पीयूष प्रभा, सरिता भाटिया, नीना भाटिया, पारुल जैन, सुखविंदर सिंह आदि सहित छात्र छात्राओं ने पर्यावरण शुद्ध रखने और आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed