{"_id":"6862e7646ecd068ce908addf","slug":"waterlogging-on-imalia-road-cut-off-connectivity-of-many-villages-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-152955-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इमलिया मार्ग पर जलभराव से कई गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इमलिया मार्ग पर जलभराव से कई गांवों का संपर्क कटा
Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
देवबंद-इमलिया संपर्क मार्ग पर जलभराव के कारण दूसरी ओर जाने को खड़े ग्रामीण। संवाद
देवबंद। भारी बारिश से देवबंद-इमलिया मार्ग पर जलभराव हो गया, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों का आपस में संपर्क कट गया है। करीब 150 मीटर रास्ते पर भारी जलभराव होने से ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर देवबंद आना-जाना पड़ रहा है।
इमलिया के ग्रामीण इकराम, मोहम्मद आजम, समे सिंह, तंजीम, इंदरपाल, अनुज कुमार व नौशाद ने बताया कि देवबंद-इमलिया मार्ग पर करीब डेढ़ साल से खाले के पुल का निर्माण चल रहा है, लेकिन कार्य लंबे समय से अधर में लटका पड़ा है। यूं तो गांव में आने-जाने के लिए निर्माणधीन पुल के एक साइड में रास्ता बनाया गया है, लेकिन उक्त रास्ता गहराई में होने के कारण सोमवार को हुई बारिश से वहां पर करीब चार फुट पानी भर गया। इससे इमलिया, कुटेसरा, रणखंडी, लच्छीपुर, बहादरपुर, ठोकरपुर आदि गांवों का संपर्क कट गया।
उक्त गांव के लोगों को देवबंद आने-जाने के लिए रणखंडी, गुनारसा आदि गांवों के रास्तों से होकर देवबंद आना जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 150 मीटर का रास्ता गहराई में है, जिस पर भारी जलभराव से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि 3 जुलाई से स्कूल खुल जाएंगे, ऐसे में उनके बच्चों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।