फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water level increased again in Dhamola due to heavy rains

Saharanpur News: झमाझम बारिश से ढमोला में फिर बढ़ा जलस्तर

Thu, 27 Jul 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water level increased again in Dhamola due to heavy rains
सहारनपुर व पहाड़ो पर हो रही बरसात के चलते उफान पर आयी ढ़मोला नदी शहर वासियो के लिये बनी खतरा
-रात डेढ़ बजे तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश सुबह नौ बजे तक होती रही
विज्ञापन

-नदी में पानी बढ़ने से महानगर के नागरिक फिर से दहशत में आ गए
-जनपद में आधी रात से लेकर सुबह आठ बजे तक 112 एमएम बारिश हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रात में तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश सुबह नौ बजे तक होती रही। शहर में कम और पहाड़ों पर अधिक बारिश से ढमोला नदी का जल स्तर एक बार फिर से बढ़ गया। बुधवार दोपहर ढमोला में एक दिन पहले की तुलना में दो से तीन फीट पानी बढ़ गया। इससे नागरिक दहशत में आ गए। रात डेढ़ से सुबह आठ बजे तक 112 एमएम बारिश दर्ज की गई।
जनपद में बीते करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। दो दिन से उमस के कारण लोगों की हालत खराब थी। मौसम विभाग ने बुधवार से रविवार तक बरसात की झड़ी लगने का अनुमान जताया था, लेकिन मंगलवार रात ही मौसम ने करवट बदली और रात करीब डेढ़ बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब ढाई बजे बारिश थोड़ा हल्की हुई, जिसके बाद सुबह नौ बजे तक होती रही।
विज्ञापन

बारिश जनपद के उत्तर क्षेत्र यानी बेहट रोड, जनता रोड, देहरादून रोड, मिर्जापुर क्षेत्र और पहाड़ों में अधिक हुई, जबकि शहर के दक्षिण क्षेत्र में कुछ देर की बूंदाबांदी ही हुई। पहाड़ों पर अधिक बारिश का पानी बहकर पांवधोई और ढमोला नदी तक आता है, जिसकी वजह से पांवधोई का कम और ढमोला नदी का जल स्तर दो से तीन फीट अधिक देखा गया। इसके चलते लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान मंगलवार को 28 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को गिरकर 23.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान मंगलवार को 34.9 डिग्री सेल्सियस था, वह गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed