फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waste management will be arranged in gram panchayats

ग्राम पंचायतों में होगा कचरा प्रबंधन का इंतजाम

Sun, 15 Dec 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Waste management will be arranged in gram panchayats
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ ही ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन का इंतजाम होगा। इसके लिए जिला पंचायतराज विभाग ने प्लान तैयार करने के साथ ही सर्वे कराया है। इसके तहत सोख्ता गड्ढे भी बनाए जाएंगे और ठोस कचरे को निर्धारित स्थान पर एकत्र कराकर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 887 ग्राम पंचायतें हैं। इन दिनों ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग का दावा है कि करीब 700 ग्राम पंचायत प्लास्टिक मुक्त हो चुकी हैं। इसके साथ ही अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस और तरल कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अगले माह जनवरी से काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्क्रैप कारोबारियों की लेंगे मदद
ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन इसके अलावा बार-बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के कचरे, कागज, थर्माकोल, दवाओं रैपर, कांच वाले कचरे को एक जगह एकत्र किया जाएगा, जिसे स्क्रैप कारोबारियों को बेचा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों और सचिवों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोख्ता गड्ढों में जाएगा गंदा पानी
ग्राम पंचायतों में घरों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों से निकलने वाले वाले जल सोख्ता गड्ढों के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सोख्ता गड्ढे बनाए जाएंगे।

ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ ही कचरा प्रबंधन के इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई और सर्वे भी हो चुका है। अगले माह कार्य शुरू होंगे। - मनीष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed