फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waste management, traffic management and surveillance system will be on the lines of Japan

जापान की तर्ज पर होगा कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सर्विलांस सिस्टम

Mon, 11 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Waste management, traffic management and surveillance system will be on the lines of Japan
जापान में नगर पालिका चैयरमैन संजीव वालिया। - फोटो : SAHARANPUR
जापान की तर्ज पर होगा कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सर्विलांस सिस्टम
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सर्विलांस सिस्टम जापान की तर्ज पर होगा। महापौर संजीव वालिया और स्मार्ट सिटी सहारनपुर के निदेशक सुशील पुंडीर ने चार दिन जापान में रहकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा और समझा है। लौटने पर महापौर और निदेशक ने कुछ चीजों को यहां लागू करने की बात कही है।
स्मार्ट सिटी योजना को अमलीजामा पहनाने की तैैयारी चल रही है। मुश्किल से एक माह बाद धरातल पर काम नजर आने की संभावना है। ऐसे में स्मार्ट सिटी की टीम खासकर नगर निगम शहर को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने की रणनीति तैयार कर रहा है। महापौर संजीव वालिया और स्मार्ट सिटी सहारनपुर के निदेशक सुशील पुंडीर छह नवंबर की सुबह से दस नवंबर की दोपहर तक यानी करीब पांच दिन जापान की राजधानी टोकियो में रहे। टोकियो में हुई गोष्ठियों में प्रतिभाग करते हुए वहां के कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सर्विलांस सिस्टम को समझा। इतना ही नहीं, शहर की सड़कों पर उतरकर चीजों को देखा कि किस तरह से सर्विलांस और ट्रैफिक मैनेजमेंट काम करता है। सुशील पुंडीर ने बताया कि जापान में आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लाजवाब है, जिसकी वजह से टोकियो में जाम की समस्या शून्य है। उन्होंने बताया कि कचरा प्रबंधन पर एक ओर जहां टोकियो का प्रशासन बेहतरीन काम कर रहा है, वहीं वहां के नागरिक सफाई को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। वहां के नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं और खुद अपने शहर को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं। इसके अलावा सर्विलांस सिस्टम लाजवाब है। प्रत्येक व्यक्ति का फेस आईडी है। कैमरे की नजर में आते ही किसी भी व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। सुशील पुंडीर ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत सहारनपुर में कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सर्विलांस सिस्टम लागू होना है, जिसमें हम जापान की तकनीक को अपनाएंगे।
विज्ञापन

हम करीब पांच दिन जापान में रहे। वहां के अधिकारियों से बात की। वहां के कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सर्विलांस सिस्टम के बारे में ना केवल जानकारी जुटाई, बल्कि खुद भी पूरी व्यवस्था को देखा। कोशिश यही है कि हम भी वहां की टेक्नोलॉजी पर काम कर सहारनपुर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करा सकें। - संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed