{"_id":"62c5da5cf22fa7443a18ac78","slug":"waste-disposal-will-be-done-in-gram-panchayats-only-saharanpur-news-mrt595941424","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में ही होगा कूड़े निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में ही होगा कूड़े निस्तारण
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब जिले की ग्राम पंचायतों में ही गीला और सूखे कूड़े का निस्तारण होगा। इसके तहत गांव में कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाया जाएगा, जहां ग्राम पंचायत से एकत्र कूड़े का निस्तारण कराया जाएगा।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति की आदत में शामिल कराने के लिए अब ग्राम पंचायतें को ओडीएफ प्लस-प्लस बनाने की कवायद होगी। इसके तहत ग्राम पंचायतों के धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवनों, ग्राम सचिवालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों, गलियों, चौराहों सफाई को लेकर विशेष अभियान चलेगा। ग्रामीणों को एक ही जगह पर कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जहां से गीले और सूखे कूड़े को अलग किया जाएगा। इसके लिए एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनेगा, जिसका निर्माण पंचायत राज विभाग कराएगा। शासन की ओर से प्रथम चरण में 100 ग्राम पंचायतों के लिए 250 करोड़ रुपये भी इसके लिए जारी किए जाएंगे।
--
एक ही जगह पर डाला जाएगा कूड़ा
ग्राम पंचायतों में एक ही स्थान पर बड़े कूूड़ाघर बनेंगे, जहां से सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे और उसके निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। विभाग के मुताबिक कचरा प्रबंधन के तहत गांवों में कूड़ा एकत्र कर कंपोस्ट व जैविक खाद बनाई जाएगी, जिसमें लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
--
सामुदायिक शौचालय का कार्य दो माह में होगा पूरा
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। इनमें 830 सामुदायिक शौचालय पूरी तरह बनकर तैयार हो गए हैं, जिनमें से 273 को देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूहों को हैंडओवर भी कर दिया गया है। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को मानदेय भी मिल रहा है।
--
व्यक्तिगत शौचालयों का होगा निर्माण
बेस लाइन सर्वे में चिह्नित किए 1056 परिवार के घरों पर व्यक्तिगत शौचालयों का भी निर्माण कराया जाएगा। कूड़ा प्रबंधन को लेकर जारी आदेश के अनुसार दो माह के अंदर शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
--
इन बातों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
- गांव की गलियों में कूड़ा नहीं डाला जाएगा। लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- निर्धारित स्थान पर भी कूड़ा डाला जाएगा।
- नाले और नालियों को प्रतिदिन साफ कराया जाएगा।
- जलभराव की समस्या का निस्तारण होगा।
- नालियों में गोबर बहाने पर कार्रवाई होगी।
--
वर्जन:-
ग्राम पंचायतों में ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी की है, जिस पर कार्य शुरू किया जाएगा। गीले और सूखे कूड़े को अलग कर जैविक और कंपोस्ट खाद बनाने का भी प्लान है। - आलोक शर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी