फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Was revealed the public's pain

खुलकर सामने आया जनता का दर्द

Mon, 25 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Mon, 25 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Was revealed the public's pain
सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से आयोजित जन संवाद बैठक में लूट, चोरी, रंगदारी और छेड़छाड़ आदि की बढ़ती आपराधिक वारदातों से आजिज आई जनता का दर्द खुलकर सामने आया।
विज्ञापन


उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इन पर लगाम लगाने की मांग की। नेताओं और पुलिस अधिकारियों ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शिव चौक स्थित पंचायती धर्मशाला में बैठक में ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग और जनप्रतिनिधि पहुंचे। बैठक में अशोक गुप्ता कोक्की, नरेश सलारपुरा, पूर्व वाइस चेयरमैन ज्ञानेंद्र गर्ग, संजय प्रधान कम्हेडा और ईश्वर दयाल गोयल आदि लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही रंगदारी, चोरी, पशु चोरी और छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ढील और अपराधियों के लिए नेताओं की सिफारिशों को जिम्मेदार बताया। नशाखोरी, जुआ और सट्टे को छोटे अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इन पर भी लगाम लगाने की मांग की गई। सपा नगराध्यक्ष हितेश मित्तल, नीरज पाहूजा, वासिल खान, दीपक सैनी, साजिद, नौशाद चौधरी, अब्बास, संचित गोयल, दीपांशु गोयल आदि ने भी विचार रखे।

विधायक प्रदीप चौधरी और चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने कहा कि पुलिस किसी दबाव में कार्य न करें। पूर्व विधायक महीपाल माजरा ने कहा कि पुलिस पीड़ित की सुरक्षा का ध्यान रखे। सुरेशपाल राणा ने कहा कि हर बेटी को अपनी बेटी समझें।

सपा नेता चौधरी रुद्रसेन ने जनता से भी पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और बसपा नेता मजाहिर राणा ने अभिभावकों से बच्चों को समय और संस्कार देने की अपील की। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने कहा कि जनता की जागरूकता के बिना अपराधों पर लगाम संभव नहीं है।


कानून पूरी तरह मजबूत है और हर पीड़ित की मदद करने में सक्षम है। उन्होंने सहयोग की अपील करते हुए उनके सहयोग से अपराधों पर लगाम लगाने का आश्वासन दिया। सीओ योगेंद्रपाल सिंह, एसओ पवन शर्मा, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव असदुल्ला अजमेरी, जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी, सूफी जहीर अख्तर, मास्टर बलबीर सिंह सैनी, संजय प्रधान शेरमऊ, कश्यप कुमार फौजी, वरुण गर्ग, दीपांशु माहेश्वरी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed