फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Was free to think, made a sanitizer machine

फुर्सत थी सोचने की, बना दी सैनिटाइजर मशीन

Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Was free to think, made a sanitizer machine
सहारनपुर। कोरोना की वजह से कारोबार प्रभावित हो रहे हैं तो लोग घरों में खाली बैठे हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो खाली समय का उपयोग कुछ नया करने के लिए कर रहे हैं। कोई घर में ही रहकर मास्क बना रहा है तो एक महिला ऐसी भी हैं, जिन्होंने हैंड सैनिटाइजर के लिए मशीन ही बना दी। मशीन भी ऐसी, जिसमें सेंसर तक लगाया, जिससे बोतल को बार बार हाथ ना लगाना पड़े।
विज्ञापन

यह महिला नीति पुंडीर शहर के हकीकतनगर में रहती हैं। नीति बताती हैं कि जब भी वह बाहर से घर आईं तो हाथों को सैनिटाइज करती थीं, क्योंकि सावधानी बरतनी थी, लेकिन बोतल से सैनिटाइजर निकालते समय उनके दिमाग में यह बात आई कि हम इस बोतल को बार बार स्पर्श कर रहे हैं, क्यों ना ऐसी मशीन बनाई जाए, जिससे बोतल को बार बार छूना ना पड़े। ताकि संक्रमण की चपेट में आने से बचा जा सके। इस पर उन्होंने ऑटोमैटिक सैनिटाइजर बनाने का प्रयास किया। ऑनलाइन बुक करके सेंसर मंगाया। पहले तो टॉफी रखने वाले खाली डिब्बे पर इसका प्रयोग किया जो सफल रहा। इसके बाद पुश बटन वाली बोतल को सैनिटाइजर मशीन बनाया। अब सैनिटाइजर निकालने के लिए बोतल को बार बार छूना नहीं पड़ता, बल्कि हाथ उसके आगे लगाने पर खुद ही सैनिटाइजर बाहर आ जाता है और हाथ सैनिटाइज हो जाते हैं। नीति पुंडीर ने बताया कि इसमें उनकी बेटी वंशिका पुंडीर ने भी सहयोग किया, जो सरस्वती विहार स्कूल में कक्षा 06 की छात्रा है। उनके पति कपिल पुंडीर एक सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

मास्क बनाकर कमा रही मुनाफा
सहारनपुर। नवादा रोड स्थित हरिनगर में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पूनम यादव, नीलम कश्यप, सिमरन, नैंसी राणा, साक्षी, मानसी, आरती आदि महिलाएं खाली समय का सदुपयोग करने के लिए इन दिनों मास्क बनाने में लगी हुई है। घर में रहते हुए मास्क तैयार कर रही हैं। पूर्व में मुफ्त भी मास्कों का वितरण किया था। अब दुकानदारों के ऑर्डर पर मास्क तैयार बिक्री कर रही हैं, जिससे मुनाफा भी कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed