फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waqf number four accuses former administrator committee

Saharanpur News: वक्फ नंबर चार की पूर्व प्रबंध समिति पर वसूली का आरोप

Mon, 28 Jul 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Waqf number four accuses former administrator committee
गंगोह। नगर के वक्फ नंबर चार की पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव और उनके सहयोगियों पर दुकानदारों से फर्जी रसीदों के माध्यम से अवैध रूप से किराया वसूलने का आरोप लगा है। मामले में वर्तमान समिति के सचिव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

समिति के वर्तमान सचिव मसरूफ अहमद ने एसएसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पूर्व समिति के अध्यक्ष आसिफ, पूर्व सचिव खुर्शीद अहमद व उनके दामाद अब्दुल खालिक समेत कुछ लोग आज भी दुकानदारों से धोखाधड़ी कर किराया वसूल रहे हैं। इसके लिए फर्जी रसीदों का प्रयोग किया जा रहा है। तहरीर में बताया गया कि मार्च 2024 में वक्फ बोर्ड ने पूर्व प्रबंध समिति को हटाते हुए किराया वसूली व देखरेख की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर असद जमा खान को दी थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी नकुड़ को वक्फ का मुतवल्ली नियुक्त किया गया और फिर 11 सितंबर 2024 को बोर्ड द्वारा 11 सदस्यीय नई प्रबंध समिति गठित की गई, जिसमें मसरूफ अहमद को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

वर्तमान समिति का आरोप है कि इसके बावजूद पूर्व पदाधिकारी और उनके रिश्तेदार अब भी वक्फ की दुकानों से अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं और वक्फ एक्ट 1995 का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed