फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Walls decorating with wallpaper painting for Diwali

दिवाली के लिए वालपेपर पेंटिंग से सजा रहे दीवारें

Thu, 05 Nov 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Walls decorating with wallpaper painting for Diwali
पीवीसी और वुडन डिजाइनिंग शीट के बारे में बताते कारोबारी रोहित अरोड़ा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिवाली से पहले लोगों ने घर की साज सजावट शुरू कर दी है। इसके लिए परंपरागत रंगाई पुताई की जगह वालपेपर, पीवीसी और वुडन डिजाइनिंग शीट वाली वालपेंटिंग का नया ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसकी दो बड़ी वजह मानी जा रही है। एक तो कोरोना काल में रंगाई पुताई के अधिक खर्च से बचने का प्रयास और दूसरा पुराने तरीके के मुकाबले नए विकल्प में बहुत कम समय में घरों को अधिक आकर्षक बनाने के विकल्प का मिलना। इसलिए घरों को सजाने वाले कारीगरों पर रंगाई पुताई के साथ ही वालपेपर डिजाइनिंग की बुकिंग भी आ रही हैं। आनलाइन बुकिंग करके भी घरों को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोहानी सराय में वालपेपर डिजाइनिंग शीट कारोबारी मो. साबिर बताते हैं कि पहले तो हर 50 ग्राहकों में 10 ही वालपेपर डिजाइनिंग वाली पेंटिंग करवाते थे। लेकिन अब यह संख्या 20 से 35 तक की हो गई है। लोग कम खर्च और कम समय में घर चमकाना चाहते हैं। पहले दुकानों के लिए इसका अधिक प्रयोग था। अब घरों के लिए इसका ट्रेंड शुरू हुआ है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर पीवीसी श्रेणी की डिजाइनिंग शीट के कारोबारी रोहित अरोड़ा बताते हैं कि जो लोग सामान्य शीट से थोड़ा टिकाऊ और बेहतर काम चाहते हैं। वे इस काम के लिए बुकिंग कराते हैं। दिवाली से पहले बुकिंग बढ़ रही है। उनके पास रोजाना 55 से 80 लोग पूछताछ और बुकिंग के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगाई पुताई से कम आता है खर्च
कुछ कारीगरों ने बताया कि 100 वर्ग गज के किसी घर के एक फ्लोर के लिए भी रंगाई पुताई कराने के लिए कम से कम चार लोगों की जरूरत होती है। इनके लेबर चार्ज सहित कम से कम 28 से 30 हजार रुपये का खर्च आ जाता है। वहीं, वालपेपर डिजाइनिंग शीट लगवाने के लिए सिर्फ एक कर्मचारी बहुत है और इसमें एक से दो ही दिन लगते हैं। इसका खर्च भी करीब 20 फीसदी कम हो जाता है। इसके अलावा फाइबर शीट और वुडन प्लाई शीट वाले आकर्षक डिजाइन के लिए कम लेबर के साथ कम खर्च आता है। फाइबर शीट के मुकाबले प्लाइवुड शीट अधिक टिकाऊ और चमकदार होती है।

वालपेपर पेंटिंग और डिजाइनिंग के शुल्क की स्थिति
- वालपेपर डिजाइनिंग शीट की कीमत -- 25 से 150 रुपये प्रति वर्ग फुट
- वाटरप्रूफ डिजाइनिंग शीट की कीमत -- 40 से 120 रुपये प्रति वर्ग फुट
- थ्री डी डिजाइनिंग शीट की कीमत -- 55 से 200 रुपये प्रति वर्ग फुट
- ग्रीन ग्रास डिजाइनिंग शीट की कीमत -- 32 से 44 रुपये प्रति वर्ग फुट
- पीवीसी डिजाइनिंग शीट की कीमत -- 40 से 370 रुपये प्रति वर्ग फुट
- वुडन डिजाइनिंग शीट की कीमत -- 45 से 280 रुपये प्रति वर्ग फुट
खर्च तो कम है मगर सावधानियां भी जरूरी
वालपेपर डिजाइनिंग कराने वाले कारोबारियों का कहना है कि परंपरागत रंगाई पुताई के मुकाबले नए ट्रेंड में कम कीमत में ही जल्द ही घर सजाना, उसे आकर्षक बनाना काफी आसान है। लेकिन ऐसा करवाने के बाद जरूरी सावधानियों का भी ध्यान रखना चाहिए। जैैसे दीवारों में सीलन न हो या बहुत कम हो। फाइबर शीट पर इलेक्ट्रिक फीटिंग में तार ढीले न हों। बच्चों को शीट की पहुंच से दूर रखें। वे इस पर ब्लेड या भारी वस्तु का प्रयोग न करें। ज्वलनशील पदार्थों से भी इनकी दूरी जरूरी है।

वालपेपर डिजाइनिंग वाली शीट के बारे में जानकारी देते मोहम्मद साबिर।

वालपेपर डिजाइनिंग वाली शीट के बारे में जानकारी देते मोहम्मद साबिर।- फोटो : SAHARANPUR

दीवार पर वालपेपर डिजाइनिंग को अंतिम रूप देता कारीगर।

दीवार पर वालपेपर डिजाइनिंग को अंतिम रूप देता कारीगर।- फोटो : SAHARANPUR

मोर पंख जैसी वाल पेंटिंग दिखाता एक कारीगर।

मोर पंख जैसी वाल पेंटिंग दिखाता एक कारीगर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed