{"_id":"62d6cf17c338c4331a23e5e1","slug":"vultures-have-appeared-in-the-shivalik-forest-in-saharanpur-after-11-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur : शिवालिक के जंगल में 11 साल बाद दिखाई दिए गिद्ध, वन विभाग के अफसर हुए उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur : शिवालिक के जंगल में 11 साल बाद दिखाई दिए गिद्ध, वन विभाग के अफसर हुए उत्साहित
Tue, 19 Jul 2022 09:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:05 PM IST
सार
शिवालिक के जंगल में गिद्ध दिखाई देने से वन विभाग उत्साहित है। बताया गया कि 11 साल बाद शिवालिक के जंगल में गिद्ध दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
गिद्ध।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदानी क्षेत्रों में विलुप्त हो चुके गिद्ध शिवालिक के जंगल में दिखाई दिए हैं। बादशाही बाग के इलाके में गिद्धों के आने से वन विभाग उत्साहित है। करीब एक दशक बाद शिवालिक के जंगल में आए इन गिद्धों को ग्रिफन गिद्ध बताया जा रहा है, जो हिमालय में काफी ऊंचाई के जंगलों में पाए जाते हैं। वन विभाग इन गिद्धों की गणना कर रहा है। अभी तक दिखाई दिए गिद्ध 20 से अधिक बताए गए हैं। हालांकि गणना के बाद इनकी संख्या अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
शिवालिक के जंगलों में इन दिनों गिद्धों को उड़ान भरते देखा जा रहा है। शिवालिक के बादशाहीबाग इलाके में गिद्धों का कुनबा दिखाई दिया है। वन्य प्रेमी भी इन गिद्धों को देखने के लिए शिवालिक के जंगलों में जा रहे हैं। वन विभाग के अनुसार करीब एक दशक पहले शिवालिक के जंगल में गिद्ध दिखाई दिए थे। इसके बाद से पर्यावरण के स्वच्छता दूत कहे जाने वाले गिद्ध यहां से अचानक गायब हो गए थे। अब इतने सालों बाद गिद्धों के दिखाई देने से वन विभाग और वन्य प्रेमी उत्साहित हैं। ये ग्रिफन गिद्ध बताए जा रहे हैं, जो इन दिनों शिवालिक के जंगलों में उड़ान भर रहे हैं। बड़े पक्षियों की एक दशक की गणना में भी वन विभाग को भी यहां कोई गिद्ध नहीं मिला था। अब इन गिद्धों के लगातार दिखाई देने से वन विभाग इनकी गणना कराने में लगा है, साथ ही यह भी अध्ययन कर रहा है कि ये गिद्ध कहां से यहां आए है। वन विभाग के अनुसार वैसे ये गिद्ध हिमालयन ग्रिफन गिद्ध हैं, जो हिमालय के उंचाइयों वाले जंगलों में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
11 साल पहले दिखाई दिए थे दो गिद्ध
बताया गया है कि करीब 11 साल पहले शिवालक के जंगल में करौंदी और कच्छ खारा में दो गिद्ध दिखाई दिए थे। इसके बाद से अचानक ये गिद्ध गायब हो गए थे।
यह भी पढ़ें: UP: योगी सरकार में अपराधियों की शामत, ढूंढ-ढूंढकर जब्त हो रही संपत्ति, अब मुजफ्फरनगर में कुख्यात का मकान कुर्क, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
शिवालिक के जंगल में गिद्ध दिखाई दे रहे
शिवालिक वन क्षेत्र की डीएफओ श्वेता सेन ने बताया कि इन दिनों शिवालिक के जंगल में गिद्ध दिखाई दे रहे हैं। जो ग्रिफन गिद्ध हैं और हिमालय के पहाड़ों व जंगलों में काफी ऊंचाई वाले इलाकों में पाए जाते हैं। मैंने भी पहली बार शिवालिक में गिद्धों को देखा है। बादशाहीबाग इलाके में गिद्धों का कुनबा भी दिखाई दिया है। वन विभाग इनकी गणना करा है यह भी अध्ययन कर रहा है, कि ये गिद्ध कहां से आए, वैसे शिवालिक के जंगल में गिद्धों का आना पर्यावरण के लिए अच्छी बात है।