फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: योगी सरकार में अपराधियों की शामत, ढूंढ-ढूंढकर जब्त हो रही संपत्ति, अब मुजफ्फरनगर में कुख्यात का मकान कुर्क, देखें तस्वीरें

Tue, 19 Jul 2022 06:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Jul 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Police have attached property worth 57 lakhs of criminal Sushil Mustache in Muzaffarnagar, see photos
मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

योगी सरकार में अपराधियों की शामत आ गई है। यूपी के सभी जिलों में अपराधियों की अवैध संपत्तियों को ढूंढ-ढूंढकर कुर्क किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर प्रशासन ने भी मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। जेल में बंद कुख्यात बदमाश सुशील मूंछ के मकान को कुर्क कर लिया गया है। वहीं कुर्की की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिसफोर्स मौके पर मौजूद रहा।  



बता दें कि पुलिस ने गैंगस्टर के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात सुशील मूंछ की करीब 57.36 लाख रुपयों की कुल अवैध चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है।

Police have attached property worth 57 lakhs of criminal Sushil Mustache in Muzaffarnagar, see photos
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

जमानत अर्जी हुई थी निरस्त
मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर कोर्ट ने सुशील मूंछ की दो मामलों में दाखिल की गई जमानत अर्जी निरस्त कर दी थी। अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह व विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर ने बताया था कि सुशील मूंछ, कुंवरपाल व चंदन उर्फ सोनू पर वर्ष 2001 में दो अलग-अलग हत्या के अपराध में सिविल लाइन थाने के तत्कालीन एसओ भगवान शर्मा द्वारा गैंगस्टर का अभियोग पंजीकृत किया था।

Police have attached property worth 57 lakhs of criminal Sushil Mustache in Muzaffarnagar, see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वर्ष 2003 में सुशील मूंछ सहित आठ अभियुक्तों राजीव, सुनील, अनिल, ब्रह्मपाल, उदयवीर, राजेंद्र व किशन द्वारा गिरोह बनाकर नकली शराब बनाने व अवैध शराब के होलोग्राम, ढक्क्न आदि भारी मात्रा में बरामदगी कर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police have attached property worth 57 lakhs of criminal Sushil Mustache in Muzaffarnagar, see photos
कुर्की की कार्रवाई करती मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

हत्या व हत्या के प्रयास जैसे सात अभियोगों को दर्शाते हुए तत्कालीन एसओ भोपा सुरेंद्र तेवतिया ने गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर का अभियोग पंजीकृत कराया था। उक्त दोनों अभियोग गैंगस्टर कोर्ट में विचाराधीन हैं। उच्च न्यायालय से स्थगन के कारण अभियोग लंबित था। स्थगन समाप्त होने के बाद भी सुशील मूंछ अदालत में उपस्थित नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
Police have attached property worth 57 lakhs of criminal Sushil Mustache in Muzaffarnagar, see photos
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी करने पर आठ नवंबर 2021 को सुशील मूंछ ने गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इन दोनों मामलों में जमानत अर्जी दाखिल की थी। अभियोजन की और से पैरवी कर सुशील मूंछ का लंबा आपराधिक इतिहास पेश किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed