{"_id":"6452b2248ec10b76fd018234","slug":"voting-will-be-held-amid-tight-security-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-1900-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान
Thu, 04 May 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 04 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। मतदान केंद्रों पर पुलिस फाेर्स के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।
बुधवार को पुलिस लाइन से पुलिस, पीएसी, बीएसएफ, आरआरएफ होमगार्ड मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए, जो देर शाम तक अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच गए। इससे पूर्व एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी रहे। संदिग्धों पर नजर रखी जाए। किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। मतदान केंद्र परिसर में बेवजह भीड़ न लगने दें।
एसएसपी ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने को पुलिस-फोर्स पूरी तरह तैयार है। मतदान केंद्रों पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। संवदेनशील 42 केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
इतनी फोर्स रहेगी तैनात
मतदान कराने में 250 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, आठ सीओ, दो कंपनी आरआरएफ, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी, बीएसएफ की तैनात रहेगी। इसके अलावा 1700 होमगार्ड को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।
फर्जी मतदान की सूचना देने पर मिलेगा पांच हजार का इनाम
फर्जी मतदान की सूचना देने वालों को पुलिस पांच हजार रुपये का इनाम देगी। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। ऐसी सूचना कोई भी व्यक्ति एसएसपी के मोबाइल फोन नंबर 9454400308, एसपी सिटी के मोबाइल फोन नंबर 9454401116 और डायल-112 पर सूचना दे सकता है। सूचना सही पाए जाने पर इनाम दिया जाएगा।