{"_id":"6480d0e5912c3c8dfe01f5f4","slug":"voting-for-members-of-district-planning-committee-will-be-held-on-june-25-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-3795-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 25 जून को होगा जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 25 जून को होगा जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए मतदान
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी जिला योजना समिति डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपद के नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव की समय सारिणी निर्धारित कर दी है। इसमें 25 जून मतदान होगा और मतगणना भी उसी दिन कराई जाएगी।
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 17 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से अपरान्ह चार बजे तक नामांकन एवं चार बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जून को नामांकन वापस लिया जा सकता है। 25 जून को पूर्वाह्न आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक मतदान होगा और तीन बजे के बाद बाद मतगणना होगी।
आरक्षण के संबंध में समस्त विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय एवं नगरीय निकायों के मुख्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है। मतदान सात सदस्यों के लिए होगा। इनमें अनारक्षित वर्ग के तीन, अनारक्षित वर्ग की एक महिला, अनुसूचित जाति का एक, अन्य पिछड़ा वर्ग का और अन्य पिछड़ा वर्ग की एक महिला सदस्य का चुनाव होगा। नामांकन पत्रों की बिक्री, दाखिल करने, उनकी जांच करने, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना का कार्य कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में सम्पन्न होगा। समय-सारिणी के बीच में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सभी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।