{"_id":"620aa50d98cb4e7b7c76ef15","slug":"voting-disrupted-due-to-evm-and-vvpat-failure-saharanpur-news-mrt5769018155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम और वीवी पैट खराब होने से बाधित रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम और वीवी पैट खराब होने से बाधित रहा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान जिले के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवी पैट मशीनें भी खराब हुईं। इसके चलते कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। बेहट में तो एक ही बूथ पर एक के बाद एक तीन मशीनें खराब हुईं जिन्हें बदल कर मतदान शुरू कराया गया।
नकुड़ विधान सभा क्षेत्र के गांव भैरमऊ के बूथ संख़्या 384 पर सुबह करीब नौ बजे ईवीएम खराब होने पर करीब एक घंटा तक मतदान बाधित रहा। इससे मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बूथ संख़्या 334 व 335 पर मतदान कर्मियों की धीमी कार्यशैली के चलते शाम करीब पांच बजे तक वोटरों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
अंबेहटा के प्राथमिक स्कूल में बूथ संख्या 65 पर ईवीएम सुबह ही खराब हो गई। इसके बाद नई मशीन लगा कर आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ।
नानौता क्षेत्र के ग्राम बाबूपुरा स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 408 पर वीवी पैट मशीन खराब होने पर मतदान करीब 25 मिनट बाधित रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा दूसरी वीवी पैट लगा कर मतदान शुरू कराया गया। बड़गांव के चिराऊ गांव के बूथ संख्या 168 पर सुबह ईवीएम नहीं चल सकी दूसरी ईवीएम मशीन लगा कर चालू की गई कुछ समय बाद वह भी खराब हो गई। इसके बाद तीसरी ईवीएम मंगाकर पुन: चालू की गई। इसके चलते बूथ पर करीब आधा घंटा चुनाव बाधित रहा।
विज्ञापन
बेहट में जनता इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 136 पर सुबह सात बजे नौ वोट डलने के बाद ईवीएम खराब हो गई। इसके बाद एक के बाद एक तीन मशीनें बदली गईं, लेकिन कोई भी नहीं चली। आठ बज कर चालीस मिनट पर चौथी मशीन लगाने के बाद मतदान सुचारु हो सका। इसके बाद देर शाम तक कोई दिक्कत नहीं आई।
चिलकाना के गांव खेड़ा मवात के बूथ संख्या 40 पर आठ बजे मशीन बंद हो गई। दूसरी मशीन लगाई, वह भी नहीं चली। फिर तीसरी मशीन मंगा कर मतदान शुरू कराया गया। यहां डेढ़ घंटा तक मतदान बाधित रहा। चिलकाना के एसकेएसडी इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े आठ बजे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। एक घंटे बाद मशीन को ठीक कर पुन: मतदान शुरू हुआ। शहर सीट पर बेरीबाग के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ ईवीएम खराब होने से एक घंटा दस मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। जिसको लेकर यहां हिंदू संगठनों से जुडे़ लोगों ने हंगामा भी किया।