{"_id":"6452b1518aca545c32029a24","slug":"voting-arrangements-completed-dedicated-pink-booth-made-for-women-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-1904-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मतदान की व्यवस्थाएं पूरी, महिलाओं को समर्पित पिंक बूथ बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मतदान की व्यवस्थाएं पूरी, महिलाओं को समर्पित पिंक बूथ बनाया
Thu, 04 May 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 04 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। नगर में मतदान के लिए सात केंद्रों पर बूथ बनाकर व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर के वार्ड नंबर पांच में महिलाओं की सबसे अधिक संख्या देखते हुए महिलाओं को समर्पित एक पिंक बूथ भी बनाया गया है।
बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए बुधवार शाम को पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगीं। सरसावा नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष तथा 25 वार्डों के सभासदों का चुनाव होना है। करीब 18 हजार मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। नगर के वार्ड नंबर पांच में कुल 1262 मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 623 है तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 639 है। सबसे अधिक महिला मतदाताओं की संख्या होने के चलते नगर पालिका परिषद सरसावा द्वारा महिलाओं को समर्पित करते हुए डीसीजैन इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर एक बूथ पिंक भी बनाया गया है। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया की मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ढाई सौ से भी अधिक पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं।