फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vote cast in Lok Sabha, Vidhansabha, now name missing from list

Saharanpur News: लोकसभा, विधानसभा में डाला वोट, अब सूची से नाम गायब

Thu, 04 May 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vote cast in Lok Sabha, Vidhansabha, now name missing from list
सैकड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हुए गायब
विज्ञापन


छुटमलपुर(सहारनपुर)। वोटर लिस्ट में नाम गायब होने के चलते पहली बार चेयरमैन चुनने पहुंचे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। ये मतदाता गर्मजोशी व उत्साह के साथ अपना पहचान पत्र व आधार कार्ड लेकर पहुंचे, लेकिन मतदान केंद्र पर जब वह बीएलओ के पास मतदान पर्ची लेने के लिए पहुंचे तो वोटर लिस्ट से उनका नाम नदारद मिला। इसमें कई वोटर ऐसे थे जो पहले लोकसभा, विधानसभा व गत पंचायत चुनाव में भी मतदान कर चुके हैं।
फतेहपुर भादो के मतदान केंद्र के बाहर खड़े एक ही परिवार के विपिन कुमार, अखिलेश चौहान, प्रवेश चौहान, राहुल चौहान, प्रमोद रानी, सीता चौहान, अजय चौहान, आकांक्षा, अरविंद चौहान, शरण कौर आदि के वोट मतदाता सूची से गायब थे। इनका कहना था कि वे इससे पहले लोक सभा और विधान सभा में भी मतदान कर चुके हैं, लेकिन निर्वाचन के जिम्मेदार कर्मियों की लापरवाही के चलते उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए हैं। इस कारण वह अपने वोट नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन

शिव काॅलोनी निवासी दिव्या, बबली, आशीष कांबोज, विवेक कुमार, सोनिया, सुमन, उमेश चंद, संजय कुमार, प्रदीप सैनी, अरुण सैनी, अभय सैनी, अश्वनी कांबोज, रोनित, बिंदिया, कविता की भी यही शिकायत थी। वार्ड नंबर एक के कबूल सिंह के परिवार के तीन लोगों रोनित, बिंदिया, कविता, ओमप्रकाश के परिवार के प्रीतम, रुबी, फूलमति, मनोज, पूनम, सुरेंद्र की दो बेटियाें मौसम और पुष्पा सहित पंकज पुत्र राकेश के नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




40 मतदाता ऐसे जिनके नाम दो वार्डों में

छुटमलपुर। चुनाव प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्ड नंबर तीन की वोटर लिस्ट के चालीस से ज्यादा मतदाताओं के नाम वार्ड नंबर सात की वोटर लिस्ट में भी शामिल थे, जबकि वास्तव में यह वार्ड नंबर तीन के ही रहने वाले हैं। इस वार्ड के राजेश शर्मा, गौरव शर्मा, पंकज शर्मा, शैली शर्मा, रीमा राठी, रोहित राठी, रितु राठी, धूम सिंह, ओम सिंह, मैना देवी, हुकम सिंह, मनोज कुमार, शिखा बंसल, मीनाक्षी बंसल आदि के नाम सात नंबर वार्ड की लिस्ट में भी दर्ज हैं।



जिंदा के नाम काटे, मृतकों के किए शामिल

छुटमलपुर। कर्मचारियों ने जहां जिंदा लोगों के नाम लिस्ट से काट दिए हैं वहीं कई मृतकों के नाम सूची से नहीं हटाए गए हैं। दिनेश शर्मा, निर्मला देवी, सुरेशदत्त शर्मा, रोशनी देवी, नीरज कुमार, अरुण कुमार का कई साल पहले निधन हो चुका है, लेकिन इनके नाम मतदाता सूची में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed