फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vocal for Local Exhibition launched

वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Fri, 23 Sep 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vocal for Local Exhibition launched
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित वोकल फोर लोकल द्वारा लगायी गयी प्रदर्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वोकल फॉर लोकल योजना के तहत आयोजित ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉक्टर चन्द्रमोहन ने किया। प्रदर्शनी दो अक्तूबर तक चलेगी। इसमें हस्तशिल्प सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इसमें वुडेन हैंडीक्राफ्ट, आचार-मुरब्बा, होजरी, खिलौने, बैंक, खादी ग्रामोद्योग के माटी कला का स्टॉल, बागवानी, स्वयं सहायता समूह आदि के करीब 50 स्टॉल लगे हैं। प्रदर्शनी में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित 50 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों लखनऊ में सम्मानित जनपद के 16 लघु उद्यमियों, हस्तशिल्पियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, सहायक आयुक्त उद्योग ज्योति त्यागी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक जगपाल सिंह एवं नरेश सैनी, अजीत राणा, नीरज माहेश्वरी, साहब सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित वोकल फोर लोकल द्वारा लगायी गयी प्रदर्?

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित वोकल फोर लोकल द्वारा लगायी गयी प्रदर्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed