फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal Stage Protest at the Collectorate

Saharanpur News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sun, 19 Apr 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal Stage Protest at the Collectorate
कलक्ट्रेट परिसर में मांगों के संबंध में प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर
सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन धर्मांतरण, देश में बढ़ती विकृत मानसिकता और अवैध कब्जों के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी अधिकारी को सौंपा। भी दिया।
विज्ञापन

प्रांत उपाध्यक्ष रविंद्र लांबा और विभाग मंत्री आशीष के नेतृत्व में कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। रविंद्र लांबा और आशीष ने बताया कि हाल ही में नासिक में एक प्रतिष्ठित संस्था के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है। कहा कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को हटाया जाए। लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए केंद्रीय कानून लागू किया जाए। इस दौरान योगेश, सोनू, दीपक राणा, रोहित, सचिन कुमार, मनोज, संदीप सैनी, अनमोल, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed