फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vishal Mega Mart featured, sampled

विशाल मेगा मार्ट में छापा, दाल, केले के चिप्स, नमकीन के सैंपल भरे

Mon, 10 Oct 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
Vishal Mega Mart featured, sampled
नमूने भरती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विशाल मेगा मार्ट में छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने तीन तरह की दालों, केले के चिप्स एवं नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के कुल 13 सेंपल लिए। टीम ने बिकने के लिए जा रहे 22 किलो सफेद रसगुल्ले नष्ट कराए। रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने विशाल मेगा मार्ट में छापा मारा।
विज्ञापन


मेगा मार्ट में छापा लगते ही खलबली मच गई। मेगा मार्ट में खरीददारी कर रहे लोग भी हैरान रह गए और कई लोग बिना खरीदारी करे ही लौट गए। टीम ने इस दौरान मूंग छिलका दाल, मिर्च पाउडर, अरहर दाल, केले की चिप्स तथा नमकीन का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व टीम ने तीन दिन की कार्रवाई के दौरान 8 और नमूने लिए। जिसमें सरसावा में अशोक कुमार किराना स्टोर से सरसों के तेल का, छुटमलपुर से अब्दुल मालिक प्रोविजन स्टोर से सरसों के तेल का, छुटमलपुर से ही सत्तार प्रोविजन स्टोर से सरसों के तेल का, देहरादून रोड पर ग्राम दूधली में दूध

लेकर जा रहे मांगेराम से दूध का नमूना लिया। देहरादून रोड पर ही दूधली दूध लेकर जा रहे रोहित से भी दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
मुजफ्फरनगर के चरथावल स्थित गांव कुल्हैड़ी निवासी जुल्कार नैन मोटरसाइकिल पर लगभग 22 किलो सफेद रसगुल्ले लेकर बड़गांव जा रहा था।

टीम ने बड़गांव में ही उसे पकड़ लिया और उसके रसगुल्ले की जांच की। अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रसगुल्ला गंदे नजर आ रहे थे और उनमें बदबू भी आ रही थी।

उन्होंने एक रसगुल्ले का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा और पुलिस की मदद से 22 किलो रसगुल्ले मौके पर ही नष्ट कराए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, सुधीर कुमार सिंह, विशाल गुप्ता, राहुल शुक्ला, इंगल यादव शामिल रहे।


अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि दशहरे के मद्देनजर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर के निर्देशन में छापामार कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed