फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   vise on transports

ट्रांसपोर्ट्स पर कसेगा शिकंजा

Sat, 29 Oct 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
शहर से धंधा चला रहे ट्रांसपोर्टर पर दीपावली बाद कार्रवाई होगी। शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने कई ट्रांसपोर्टरों को चिन्हित किया है, जिनके दफ्तरों और गोदामों को दीपावली बाद सील कर दिया जाएगा।  प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों को अति शीघ्र अपना कारोबार टीपी नगर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


  जिला प्रशासन कई साल से ट्रांसपोर्ट कारोबार को टीपीनगर में शिफ्ट करने का अभियान चला रहा है। एक साल से प्रशासन से सख्त रुख अपनाया हुआ है। इसका नतीजा यह रहा कि ज्यादातर ट्रांसपोर्टरों ने कुछ ही महीने में अपना कारोबार टीपीनगर में शिफ्ट कर लिया है। इसके बाद शहर को काफी हद तक जाम से निजात मिली है। मगर, कुछ ट्रांसपोर्टर आज भी शहर के बीच से ही अपना कारोबार चला रहे हैं। चर्चा है कि यह सब राजनीतिक सपोर्ट और सेेटिंग की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में टीपीनगर में शिफ्ट हो चुके ट्रांसपोर्टर भी प्रशासन की मंशा और नीयत पर सवाल उठाते रहे हैं। नगरवासियों ने भी शेष ट्रांसपोर्टर को टीपीनगर भेजने की मांग प्रशासन से की है। प्रशासन ने शहर के अलग-अलग स्थानों से ट्रांसपोर्ट का कारोबार चला रहे लोगों केे चिन्हित किया है। सभी को दीपावली तक अपना कारोबार टीपीनगर में शिफ्ट हो जाने की हिदायत दी गई है। अन्यथा की स्थिति में दीपावली के बाद सील करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिन्हित किए गए ट्रांसपोर्टर
प्रशासन ने जिन ट्रांसपोर्टर को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया है। उनमें चंदर ट्रांसपोर्ट निकट राकेश सिनेमा, ग्रीन रोडवेज मंडी समिति रोड, कोक्ड़ा ट्रांसपोर्ट चिलकाना रोड, जय माता ट्रांसपोर्ट हलालपुर, बद्री विशाल, रामा कृष्णा रोडवेज ईदगाह रोड, मोहित रोडलाइंस, दादा पंजाब ट्रांसपोर्ट जनता रोड और अंबाला रोड का एक थोक ट्रांसपोर्टर शामिल है। 

कुछ ट्रांसपोर्टर अभी तक टीपीनगर शिफ्ट नहीं हुए हैं। इनकी लगातार शिकायत मिल रही है। दिवाली के बाद ऐसे सभी ट्रांसपोर्ट को सील किया जाएगा। 
- हरिशंकर, सिटी मजिस्ट्रेट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed