फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Viral is spreading as the weather changes

मौसम बदलते ही पैर पसार रहा है वायरल

Sat, 27 Mar 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Viral is spreading as the weather changes
सहारनपुर। इन दिनों बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। ज्यादातर लोगों की जांच में वायरल सामने आ रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 50 फीसदी से अधिक मरीज वायरल के हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला टीम जिला अस्पताल पहुंची तो देखा कि ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार लगी थी। डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कफ, कोल्ड, फीवर, गले में खराश, खांसी, सिर में दर्द आदि समस्याएं होना एक आम बात है। यदि थोड़ी सावधानी बरतें तो वायरल फीवर या खांसी और जुकाम की चपेट में आने से बच सकते हैं। इन दिनों ओपीडी में आने वाले मरीजों में 50 फीसदी से अधिक लोगों में यही शिकायत सामने आ रही है।
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया का कोई मामला नहीं
इन दिनों मच्छरों का प्रकोप है, जो डेंगू या मलेरिया फैला सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर बुखार के मरीजों के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। एसबीडी जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब टैक्नीशियन आरएस चाहर ने बताया कि इस बार अभी तक डेंगू या मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। ज्यादातर मामले वायरल फीवर के निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बचने को यह सवधानी बरतें
- आइसक्रीम, पेस्ट्री, कोल्ड ड्रिंक आदि के सेवन से बचें।
- फ्रीज में रखी ठंडी चीजें खाने से बचें।
- यदि किसी व्यक्ति को खांसी या जुकाम है उससे दूरी बनाकर रखें।
- नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें।
- खांसी और जुकाम होने पर गुनगुना पानी पीएं।
- बीमारी होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed