फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Violations of social distancing in markets

बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा उल्लंघन

Tue, 14 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Violations of social distancing in markets
सहारनपुर में कोरोना से बेखबर कोर्ट कचहरी तक लगा जाम सोशल डिस्टेंश की उड़ी धज्जियां - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बावजूद लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। बाजारों में रोजाना भीड़ उमड़ रही है और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से कार्रवाई किए जाने के बावजूद स्थिति खराब है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। शनिवार और रविवार को हुए लॉकडाउन के बाद सोमवार को भी बाजारों में खूब भीड़ रही थी। इसी तरह मंगलवार को भी शहर मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड की मार्केट सहित सभी बाजारों में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होता नजर आया। दुकानों पर लोगों की भीड़ रही, जहां पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। हालांकि, पुलिस रोजाना सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूल रही हैं, लेकिन उसके बावजूद भी स्थिति खराब है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed