फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers will be able to improve health in gymnasiums

व्यायाम शालाओं में सेहत सुधार सकेंगे ग्रामीण

Thu, 04 Aug 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers will be able to improve health in gymnasiums
पुवांरका में बनी व्यामशाला - फोटो : SAHARANPUR
व्यायामशालाओं में सेहत सुधार सकेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर व्यायामशालाओं का निर्माण होगा। मॉडल के रूप में पुवांरका में एक व्यायामशाला बनाई गई है और अब बाकी दस विकास खंडों पर व्यायामशालाओं का निर्माण होगा। इसको लेकर जिला विकास विभाग ने भूमि चिह्नित कर ली है।
दरअसल, जनपद में 11 विकासखंड क्षेत्रों की 884 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा व्यायामशालाएं बनाने की मांग काफी समय से उठती रही है। जिला योजना की बैठक में कई बार यह प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों द्वारा भी रखा गया है। शासन ने अब प्रत्येक विकासखंड स्तर पर व्यायामशालाएं बनाने को हरी झंडी दी है। इसके तहत पुवांरका में एक व्यायामशाला बनाई गई है, जिसमें ग्रामीणों के बैठने, कसरत, योग और बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की गई है। बरसात के बचाव को टीन शेड की छत बनाएगी और व्यायामशाला की चारदीवारी भी कराई गई है। इस व्यायामशाला का प्रयोग कोई भी ग्रामीण कर सकता है।
विज्ञापन

यहां बनेंगी व्यायामशालाएं
ब्लॉक स्तर पर बलियाखेड़ी, मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम, सरसावा, नकुड़, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान, देवबंद और नागल में व्यायाम शालाएं बनाई जाएंगी।
कुश्ती के लिए दिया जाएगा मैदान
व्यायाम शालाओं में कुश्ती प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके लिए अलग से मैदान बनेगा, जहां पर पहलवान कसरत करने के साथ ही अभ्यास भी कर सकेंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही व्यायाम शालाएं बनाए जाने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनरेगा तहत जनपद के सभी विकासखंडों में व्यायामशालाएं बनेंगी। मॉडल के रूप में पुवांरका में अभी एक व्यायामशाला बनाई गई है। बाकी व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो होगा। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed