फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers uproar over power cut in summer

गर्मी में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 29 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers uproar over power cut in summer
सहारनपुर। उमस भरी गर्मी के बीच हो रही विद्युत कटौती को लेकर बेहट रोड स्थित हकीमपुरा फीडर पर ग्रामीणों ने हंगामा कर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है आठ से दस घंटे बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बेहट रोड स्थित क्षेत्र के गांव और मोहल्लों के लोगों ने एकत्र होकर हकीमपुर फीडर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रवासी आसिफ प्रधान ने कहा कि इन दिनों जहां एक और उमस भरी गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर विद्युत निगम ने आठ से दस घंटे बिजली कटौती कर लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिसके चलते रसूलपुर, कैलाश विहार सहित अनेक इलाकों के लोग परेशान है। कैलाश विहार निवासी मसीउल्लाह बेग उर्फ मिर्जा का कहना है कि क्षेत्रवासियों को कई-कई घंटे बिजली का कट झेलना पड़ रहा है, जो सीधे-सीधे विद्युत निगम की लापरवाही को दर्शाता है। बिजली जाने और आने का कोई समय नहीं है। कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके साथ ही समुचित विद्युत आपूर्ति का आश्वासन दिया। इस दौरान आयाज, शादाब, अहबाब, जुनैद, शोएब, जहांगीर, सईद, मुर्सलीन, सीमा, अंजुम, फरजाना, भूरी, शबनम, फरमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed