फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers protest against Power Corporation

ग्रामीणों ने किया पावर कार्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against Power Corporation
गांव पटनी में बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव पटनी में मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की शिफ्टिंग का काम पावर कार्पोरेशन के एसडीओ द्वारा रुकवाए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेज कर लाइन शिफ्टिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पटनी में अहाड़ी जाने वाले रास्ते के पास एक बस्ती में बिजली की लाइन मकानों के ऊपर से होकर गुजर रही थी। इस बिजली की लाइन से कई बार दुर्घटना हो चुकी है तथा कई पशु तारों में स्पार्किंग होने से घायल हो चुके हैं। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाकर गली से होकर लगाए जाने की मांग की थी। विद्युत निगम द्वारा तार नहीं हटाने पर ग्रामीणों ने एचटी प्राइवेट कंपनी द्वारा सर्वे कराकर लाइन को बदलवाने का स्टीमेट बनवा लिया तथा स्टीमेट को पास करा कर पीवीसी लाइन डलवाना शुरू कर दिया। बुधवार की शाम एसडीओ तथा जेई गांव में पहुंचे तथा बिजली के तार बदलवाने का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने जेई तथा एसडीओ पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान तेजपाल सैनी ने बताया कि घरों के ऊपर से गुजर रही लाइन के कारण अनेक बार दुर्घटना हो चुकी है। गांव के राजू, अमजद, अहकाम, राखी आदि ने जिलाधिकारी तथा विद्युत निगम के आला अफसरों को पत्र लिखकर मांग की कि लाइन शिफ्टिंग का काम फिर से चालू कराया जाए। उधर एसडीओ प्रदीप यादव ने बताया कि सुविधा शुल्क मांगने का आरोप मिथ्या है। तार तथा खंभे बदलने का काम बिजली विभाग का है। ना कि किसी प्राइवेट कंपनी का। वे इसकी जांच कराएंगे कि प्राइवेट कंपनी किस आधार पर लाइन बदल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed