फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers of Kalu Wala Tongio warn of fast unto death

कालू वाला टोंगियो के ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Thu, 24 Oct 2019 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Kalu Wala Tongio warn of fast unto death
संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। ब्लाक मुजफ्फराबाद के गांव जहानपुर के मजरे कालूवाला टोंगियो के ग्रामीणों ने सभी स्वीकृत मकानों को बनवाने की मांग की फरियाद मुख्यमंत्री से लगाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वीकृत मकानों का पूरा धन आवंटित नहीं किया गया तो वे ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शिवालिक तलहटी में बसे गांव जहानपुर का मजरा कालू वाला टोंगियो में न तो बिजली है और न ही पेयजल की कोई व्यवस्था है। लंबे संघर्ष के बाद अब गांव को राजस्व ग्राम का दर्जा मिला। लोगों को अधिकार पत्र दिए गए। इसके अलावा गांव के विकास के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति शासन द्वारा मिली है, जिसमें 50 शौचालय एवं 45 सौर ऊर्जा प्लेट लगाकर गांव को रोशन किया गया परंतु स्वीकृत 40 मकानों में से केवल 17 मकानों के लिए ही धन आवंटित किया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि विगत 17 जून को ब्लॉक से आए एडीओ (आईएसबी) मनीष दत्त ने गांव पहुंचकर जनपद से स्वीकृत 40 पात्र मकानों का भौतिक सत्यापन किया और सभी मकानों का आवंटन सही पाया गया, परंतु अभी हाल में ही ब्लॉक द्वारा मात्र 17 मकानों की लिस्ट में प्रथम किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन

रविवार को गांव में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में कोई भी सुख सुविधा नहीं है। बिजली तो उन्होंने कभी देखी ही नहीं है, जैसे तैसे वह लोग मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे हैं। इस गांव में तो अपात्र लोगों के होने का तो प्रश्न ही नहीं उठता है तो विभाग ने कैसे मकानों की अधूरी लिस्ट जारी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मकानों की पूरी लिस्ट जारी नहीं की गई तो ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम प्रधान नाथीराम के नेतृत्व में ब्लॉक पर आमरण अनशन करेगा। शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है। शिकायत करने वालों में मेघराज सिंह, धर्मपाल, संजय, शेर सिंह, प्रेम, जयपाल, जसमत, नवीन, सतपाल, राजवीर, अंग्रेजों, सींगों, कश्मीरी, ममता, शांति, विकास, सुभाष, प्रवीण, पल्लू, छोटा और प्रेम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकार पत्र और मकान आवंटन होना दोनों अलग अलग है। जिनके पक्के आवास बने हैं और जो लोग वहां पर निवास नहीं करते हैं। उनको मकान दिया जाना संभव नहीं है। - मनीष दत्त, बीडीओ मुजफ्फराबाद।

संतोष

संतोष- फोटो : SAHARANPUR

ग्राम प्रधान नाथीराम चौहान

ग्राम प्रधान नाथीराम चौहान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed