फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers demonstrated after leaving the road work incomplete

सड़क का कार्य अधूरा छोड़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2020 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated after leaving the road work incomplete
तीतरो। मौहम्मदपुर-रादौर संपर्क मार्ग का कार्य अधर में छोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के विरूद्ध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की।
विज्ञापन

मौहम्मदपुर गुर्जर के ग्रामीण रामगोपाल सैनी, अनुज कुमार, कालाराम, अरूण कुमार, आशीष, रोहित सैनी, कालूराम आदि ने बताया कि मौहम्मदपुर गुर्जर से रादौर संपर्क मार्ग पर ठेकेदार लेपन का काम करा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रखकर यह कार्य करा रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि कई जगह काम अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी ठेकेदार कार्य को पूरा करने को तैयार नही है। शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम से अधर में छोडे़ गये कार्य को पूरा कराने की मांग की है। उधर लोनिवि के सहायक अभियंता नईम अहमद ने बताया कि विभाग के द्वारा प्रस्तावित दूरी पर ही कार्य कराया गया है। बजट के अभाव में कार्य को स्थगित किया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद ही शेष कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed