फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers burnt alive in cattle shed

पशुशाला में लगी आग में जिंदा जला ग्रामीण

Sun, 16 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers burnt alive in cattle shed
बेहट के सफीपुर में आग से जलकर राख हुई पशुशाला - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सफीपुर में पशुशाला में अलाव तापने के दौरान आग लग गई, जिसमें एक ग्रामीण जिंदा जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। थाना पुलिस के साथ ही एसडीएम और सीओ बेहट भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की दोपहर में करीब दो बजे हुआ। गांव सफीपुर निवासी जीत सिंह (58) छप्पर डालकर बनाई गई पशुशाला में ठंड होने के चलते अलाव जलाकर ताप रहा था। इसी दौरान अचानक अलाव की चिंगारी से पशुशाला के छप्पर के फूंस में लग गई। इससे पहले कि जीत सिंह संभल पाता जलता हुआ छप्पर उसके ऊपर आ गिरा और वह आग की लपटों में घिर गया। उसकी चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े, लेकिन जब तक ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे, जीत सिंह की जलने से मौत हो चुकी थी। उसका शरीर पूरी तरह से जल चुका था। भीड़ ने आग पर काबू पाया। आग में पशुशाला में रखा भूसे का ढेर भी जल गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम रामजी लाल व सीओ रामकरण सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इकलौता कमाने वाला था जीत सिंह
मृतक जीत सिंह पेशे से मजदूर था। उसका बेटा रवि मानसिक रोगी है और पत्नी पुष्पा भी दिमागी रूप से कमजोर है। वह मजदूरी करके अपनी आजीविका चला रहा था। जीत की मौत के बाद परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं बचा है। घर भी छप्पर का है।

हादसे के बाद मौके पहुंचे ग्रामीण

हादसे के बाद मौके पहुंचे ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed