फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villager dies due to electrocution under suspicious circumstances

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Fri, 25 Aug 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Villager dies due to electrocution under suspicious circumstances
परिजनों ने करंट लगाकर हत्या करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। गांव मियानगी में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने खेती के साझेदार पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा है।

गांव मियानगी निवासी सिल्लू (40) पुत्र राजपाल ने गांव के ही व्यक्ति के साथ अंबेहटाचांद में साझे में जमीन लेकर बैंगन की फसल लगाई हुई है। बताया जाता है कि खेत की तार बाड़ में लगाये गये बिजली तार की चपेट में आने से सिल्लू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को लेकर साझीदार ने मृतक के घर पहुंचाया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां रोशनी ने साझीदार पर करंट लगाकर हत्या करने के आरोप लगाये हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि खेत की तार बाड़ में पशुओं से बचाव के लिए बिजली तार लगाए गए थे। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अभी पीड़ित की तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed