फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village secretariat will give message of women safety and cleanliness

महिला सुरक्षा और स्वच्छता संदेश देंगे ग्राम सचिवालय

Sun, 22 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Village secretariat will give message of women safety and cleanliness
सहारनपुर। जनपद की ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किए जा रहे पंचायत भवनों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई जाएंगी। मिशन शक्ति के तहत पेंटिंग के जरिए महिला सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता के प्रति भी नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकास खंड की 884 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन सचिवालयों को कार्यालय बनाया जा रहा है। मिशन शक्ति के तहत सचिवालयों पर विशेष वॉल पेंटिंग बनाई जाएगी, जिसमें महिला हेल्पलाइन के सभी नंबर अंकित होंगे। इसके साथ ही केेंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को विवरण भी दर्ज होगा। इसके साथ ही गांव की आबादी और स्वच्छता का संदेश भी पेंटिंग के माध्यम से दिया जाएगा। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सचिवालयों से विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम सचिवालय में इनकी रहेगी तैनाती
स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मेें ग्राम सचिवालय बनाया जा रहा है। सचिवालय में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, आशा, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित गांवों से जुड़े विभागों के कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव में ही हो जाएगा। उन्हें विकास भवन स्थित कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय बनाए जा रहे हैं। इन पर महिला सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर आकर्षक पेंटिंग भी बनाई जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत शासन के निर्देशानुसार यह कार्य चल रहा है।
- उपेंद्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed