फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village Panchayats will be smart and beautiful, Surat will change

स्मार्ट और सुंदर होंगी ग्राम पंचायतें, बदलेगी सूरत

Tue, 13 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Village Panchayats will be smart and beautiful, Surat will change
ग्राम पंचायत सौराना का ग्राम सचिवालय - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों में कायाकल्प अभियान चलेगा। जिले के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों से 51 गांवों में पहले चरण में कार्य होगा। इसके तहत कूड़ा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा और ग्राम पंचायत के सुंदरीकरण के लिए कई कार्य होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों में धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवनों, ग्राम सचिवालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों, गलियों, चौराहों पर सफाई को लेकर विशेष अभियान चलेगा। ग्रामीणों को एक ही जगह पर कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जहां से गीले और सूखे कूड़े को अलग किया जाएगा। इसके लिए एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनेगा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के सुंदरीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत गांवों में पार्क विकसित किए जाएंगे, जहां पर बच्चों के खेलने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि इन गांवों में योग और कसरत करने के लिए व्यायाम शालाएं बनेंगी। प्रत्येक गली में रोजाना सफाई अभियान चलने के साथ पथ प्रकाश की खास व्यवस्था रहेगी। इसके लिए सोलर ऊर्जा के प्लांट लगेंगे, जिनसे स्ट्रीट लाइटें को विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। इसके अलावा गांव की गलियों और चौराहों पर पेंटिंग भी बनाई जाएंगी, साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में मिनी ग्राम सचिवालय विकसित हुए हैं, वहां पर वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इसी तरह कई कार्य कराए जाने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर से कूड़ा होगा एकत्र, स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार
इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में घर-घर कूड़ा एकत्र करने की भी योजना है। ग्राम पंचायत का कूड़ा एक ही जगह एकत्र कर उसका निस्तारण कराया जाएगा। वहीं, इस कार्य से स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा जाएगा। ताकि उनको रोजगार भी मिल सके। वहीं, कचरा प्रबंधन के साथ ही कंपोस्ट व जैविक खाद भी तैयार की जाएगी।
इन गांवों का हुआ है चयन
इसके तहत बलियाखेड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत भलस्वा इसहाकपुर, छिदबना, कोटा, शेखपुरा कदीम, उमाही, देबवंद ब्लॉक के गांव अंबेहटाशेख, देवबंद देहात, मानकी, नूनाबड़ी, राजपुरा, रणखंडी, गंगोह की ग्राम पंचायत धानवा, जानखेड़ा, सांगाठेड़ा, मुजफ्फराबाद क्षेत्र के गांव कालूवाला जहानपुर, खिड़कावा, खुजनावर, ताजपुरा, नागल क्षेत्र के गांव बचीटी, भनहेड़ा खास, चंदेनाकोली, खेड़ा मुगल, पंडौली, तल्हेड़ी बुजुर्ग, नकुड़ के गांव इस्लामनगर, खेड़ा अफगान, टाबर, नानौता के गांव जड़ौदापांडा, नानौता देहात, शिमलान, ठसका, टिकरौल, पुवांरका के गांव गंदेवड़ा, घानाखंडी, उग्राहू, रामपुर मनिहारान के गांव अंबेहटाचांद, चकवाली, जंधेड़ा समसपुर, मिर्जापुर, सोना अर्जुनपुर, साढ़ौली कदीम के गांव फैजाबाद, कासमपुर, मिर्जापुर पोल, रायपुर, सरसावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरखाकायस्थ, पटनी सहित आदि गांवों को शामिल किया गया।

ग्राम पंचायतों में कायाकल्प अभियान चलेगा। कूड़ा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों को स्मार्ट और सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में होने वाले कार्य के लिए ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर लिया गया है।--आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed