फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village heads will learn the tricks of cleanliness from Gujarat

गुजरात से स्वच्छता के गुर सिखेंगे ग्राम प्रधान

Thu, 19 Sep 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Village heads will learn the tricks of cleanliness from Gujarat
Village heads will learn the tricks of cleanliness from Gujarat
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहारनपुर के कई ग्राम प्रधान गुजरात जाकर स्वच्छता के गुर सीखेंगे। इन प्रधानों सहित 40 स्वच्छता ग्रहियों का पैनल गुजरात का भ्रमण करेगा। दो अक्तूबर को स्वच्छता के लिए साबरमती में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

28 सितंबर को स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर देव भास्कर पांडेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों और स्वच्छताग्रहियों का पैनल गुजरात के लिए रवाना होगा। यह लोग गुजरात के विभिन्न जनपदों का भ्रमण करेंगे। वहां के गांवों की सफाई व्यवस्था देखेंगे। इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर गुजरात के लोगों ने क्या-क्या तरीके अपनाएं हैं। इसका भी अवलोकन करेंगे। स्वच्छता को लेकर होने वाले कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के साबरमती से पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भी ग्राम प्रधान और स्वच्छताग्रही शामिल होंगे, जो प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता को लेकर दी जाने वाली जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग ने पैनल में शामिल ग्राम प्रधानों और स्वच्छता ग्रहियों की सूची तैयार कर रहा है। इनमें ज्यादातर महिला ग्राम प्रधानों को शामिल किया गया है।
पैनल में इन ग्राम प्रधानों को किया शामिल
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर और पैनल हैड देव भास्कर पांडेय के नेतृत्व में विकासखंड नागल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंदरजुड्डा की प्रधान रेखा, नागल ब्लॉक के गांव फतेहपुर की प्रधान मुनेश, गंगदासपुर की प्रधान गुड्डी, नकुड़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगैता गुर्जर की प्रधान कविता, गंगोह ब्लॉक की ग्राम पंचायत गंगोह देहात की प्रधान सपना देवी, गांव रंगौल की प्रधान सुमलेश, देवबंद ब्लॉक के गांव कुरड़ी के प्रधान माखन, गांव मानकी की प्रधान शाइस्ता, साढ़ौली कदीम ब्लॉक के गांव रायपुर की प्रधान शहनाज, गांव अब्दुल्लापुर की प्रधान ललितेश, मुजफ्फराबाद ब्लॉक के अलीपुर संभालकी की प्रधान अंजू देवी, नानौता ब्लॉक के गांव कमालपुर बगड़ौली की प्रधान अन्नू सहित 40 स्वच्छताग्रहियों को पैनल में शामिल किया गया।

विभाग का मकसद है कि ग्राम प्रधान गुजरात के शहरों और गांवों की सफाई व्यवस्था देेखें। इसी तरह अपनी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को लेकर ठोस योजना बनाकर विभाग के साथ मिलकर कार्य करें। -मनीष कुुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed