{"_id":"6a9f1bd242d9ade1750ca4d2","slug":"employees-and-teachers-will-protest-in-delhi-on-november-22-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-183295-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 22 नवंबर को दिल्ली में गरजेंगे कर्मचारी और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 22 नवंबर को दिल्ली में गरजेंगे कर्मचारी और शिक्षक
विज्ञापन
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली, कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और आठवें वेतन आयोग के लाभ के लिए 22 नवंबर को दिल्ली में बड़ा आंदोलन होगा। ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन के उत्तर प्रदेश प्रभारी तरुण भोला ने यह जानकारी दी।
भोला ने बताया कि आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को दिल्ली में कई राज्यों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसी बैठक में 22 नवंबर को दिल्ली में देशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया। देश भर के लाखों कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर दिल्ली कूच करेंगे। सरकार पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर लगातार अनदेखी कर रही है। भोला ने कहा, जब एक देश एक चुनाव की बात की जा रही है तो एक देश एक पेंशन पर दोहरा रुख कैसे हो सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार कर्मचारियों की बात सुनेगी और उनकी मांगों को मानेगी।
आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को दिल्ली में कई राज्यों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए। इन प्रतिनिधियों ने 22 नवंबर को दिल्ली में होने वाले बड़े आंदोलन की योजना बनाई। लाखों कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे।