फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village Development Officer and Village Panchayat Officer suspended

Saharanpur News: ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Mon, 15 Jul 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Village Development Officer and Village Panchayat Officer suspended
सहारनपुर। ग्राम पंचायत मिरगपुर पांजुवाला के ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया। ग्रामीण लाडीराम ने प्रधान और उनके पति पर विकास कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर ग्रामीण ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पूर्व जिलाधिकारी को 16 अगस्त अदालत में पेश कराने के आदेश सीजेएम दिए थे। एक सप्ताह पूर्व ही सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का स्थानांतरण हो चुका है। दरअसल, विकासखंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत पांजुवाला निवासी लाडीराम मामले की शिकायत की थी। खंड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद अब्दुल वहाब ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने लापरवाही के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी गौरव कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज को जांच के बाद निलंबित किया है। इसके तहत इनकी जगह पर दूसरे ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

---
यह था मामला
लाडीराम ने अपने अधिवक्ता श्रीश बहादुर त्रिपाठी के माध्यम से हाईकोर्ट में जून के पहले सप्ताह में याचिका दाखिल की थी। अधिवक्ता ने हाईकोर्ट को बताया था कि लाडीराम ने ग्राम प्रधान व उनके पति पर सरकारी धन का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से कार्रवाई की मांग थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाईकोर्ट ने पूर्व जिलाधिकारी को छह हफ्ते में शिकायती पत्र के निस्तारण का आदेश दिया था, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका। इसके पश्चात हाइकोर्ट ने 23 जून को सीजेएम को आदेश दिए कि 16 अगस्त को तत्कालीन जिलाधिकारी को अदालत में पेश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed