{"_id":"638a3f4299707f6b841a793e","slug":"village-development-and-gram-panchayat-officer-suspended-saharanpur-news-mrt6160371112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास कार्यों में अनियमितता बरतने और गलत तरीके से चार से पांच लाख रुपये निकालने के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी के अनुमोदन के बाद जिलाधिकारी ने एक ग्राम विकास अधिकारी व एक ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
सीडीओ विजय कुमार ने बताया कि विकास खंड़ नकुड़ के गांव सढ़ौली कदीम, गालीवाला में सामुदायिक शौचालय एवं प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स, नाली निर्माण, स्कूल की दीवार की मरम्मत में कराए गए कार्यों में ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार ने अनियमितता बरती है। शुक्रताल के मजरे सुल्तानपुर की बस्ती में दो वर्ष से जलभराव की समस्या के निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यों में आदेश की अवहेलना करते हुए ग्राम पंचायत के खाते से गलत तरीके से चार से पांच लाख रुपये की धनराशि नियम विरुद्ध आहरित की गई। पानी निकासी का स्थायी समाधान करके आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट दी गई। इसी के चलते ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
वहीं, विकास खंड़ पुवांरका के ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष कुमार द्वारा शासकीय कार्य में रूचि नहीं लेने और कार्य क्षेत्र में निरंतर अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया है।