{"_id":"63ea5cf258b1299826066ffc","slug":"vikas-tyagi-state-convenor-of-bajrang-dal-said-sentiments-of-hindus-were-hurt-by-statement-of-arshad-madani-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बजरंग दल के प्रांत संयोजक बोले- जमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान से हिंदुओं की भावनाएं हुईं आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बजरंग दल के प्रांत संयोजक बोले- जमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान से हिंदुओं की भावनाएं हुईं आहत
Mon, 13 Feb 2023 09:23 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 13 Feb 2023 09:23 PM IST
सार
Saharanpur News : UP : बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि जमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस को सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि दिल्ली में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा दिए गए विवादित बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा कि जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपने बयान में कहा कि ओम हवा है, जिसका कोई रंग रूप नहीं है, सभी मनु (आदम) की औलाद है। मनू ही ओम है। सभी धर्म के लोग मनू को पूजते हैं। मदनी के इस विवादित बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि मदनी के बयान को सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों ने देखा वह सुना है। उनके इस बयान के कारण न केवल दो धर्मों में बीच की दूरी बढ़ेगी बल्कि आपस में शत्रुता भी पैदा होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
विज्ञापन
विकास त्यागी ने कहा कि मदनी का बयान एक धर्म के प्रति सोची समझी साजिश के तहत दिया गया है। उन्होंने कोतवाल एचएन सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि अरशद मदनी द्वारा बोले गए इन शब्दों से हिंदू धर्म स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। मदनी द्वारा बोले गए शब्द विभिन्न धर्म के मध्य कभी भी दरार पैदा कर सकते हैं। इसीलिए उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान
कोतवाल का कहना है कि मदनी के बयान की जांच पड़ताल की जा रही है।