फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vikas Dubey also ran the district police a lot

विकास दुबे ने जिले की पुलिस को भी खूब दौड़ाया

Thu, 09 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey also ran the district police a lot
सहारनपुर। कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन से पुलिस गिरफ्त में ले लिया गया। सहारनपुर जिले की पुलिस और खुफिया टीमों ने भी बड़ी राहत महसूस की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट था, जिस कारण सहारनपुर पुलिस भी सड़कों से लेकर कोर्ट तक और हरियाणा तथा उत्तराखंड बार्डर पर उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले तक वेस्ट यूपी में लोकेशन की सूचनाओं के बीच विकास दुबे के जिले की कोर्ट में आत्मसमर्पण करने तक के संदेश भी सोशल मीडिया पर चलते रहे। इसके चलते पुलिस टीमों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर देवबंद प्लाजा टोल पर दुबे के ढाई लाख रुपये इनाम वाले पोस्टर चस्पा कराए थे। इसके बाद इनाम बढ़ाया गया तो पांच लाख के इनाम वाले पोस्टर बृहस्पतिवार को ही दीवानी कचहरी परिसर से लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चस्पा करवाए गए। शुक्रवार सुबह जब विकास दुबे के मध्यप्रदेश में मिलने की जानकारी मिली तो जिले की पुलिस और खुफिया टीमों ने बड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन

जिले में भी जमानत पर छूट गया था विकास
सहारनपुर। जिले में करीब 14 साल पहले एनडीपीएस एक्ट में कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पकड़ा गया था। थाना जनकपुरी पुलिस ने उसे एसबीडी अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया था। उस समय उसकी रीढ़ की हड्डी में दर्द की दिक्कत थी। बाद में उसे एंबुलेंस से ही कोर्ट में पेश किया गया। बताया जाता है कि उस समय पुलिस का पक्ष कमजोर पड़ने के कारण ही उसे आसानी से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमें यहां भी थीं पूरी सक्रिय: मीणा
एसपी देहात अशोक कुमार मीणा का कहना है कि कानपुर कांड के आरोपी के गिरफ्त में आने से सूबे में सक्रिय सभी टीमों को राहत मिली है। सहारनपुर पुलिस भी इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed