{"_id":"681e5520a4da496ddb0fe23c","slug":"vigilance-increased-in-the-district-security-agencies-on-alert-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-149051-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में बढ़ाई गई सतर्कता, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में बढ़ाई गई सतर्कता, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Sat, 10 May 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सरसावा में यूपी हरियाणा सीमा स्थित यमुना पुल पर मोर्चा बनवाती पुलिस। संवाद
सहारनपुर। सीमा पर बढ़े तनाव के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से जिले को सात जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। महत्वपूर्ण संस्थानों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।
जिले में पुलिस अलर्ट है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। थानों में तैनात पुलिसकर्मी सड़कों पर गश्त कर रहे हैं तो सोशल मीडिया पर टीम को अलर्ट किया गया है। हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगने वाले क्षेत्रों में चेकिंग भी की जा रही है। बैरिकेडिंग लगा दी गई है।
दोपहिया व चौपहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही है कि किसी आपत्तिजनक पोस्ट से माहौल खराब न हो। पुलिस टीमें क्षेत्रों के होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन और बाजारों में गश्त कर रही हैं। आरआरएफ और पीएसी की कंपनी पहुंच गई है। महत्वपूर्ण संस्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। कश्मीरी और बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है।